जौनपुर। 50वीं योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 9 से 12 अक्टूबर तक नाडा मंडपम मैसूर कर्नाटक में संपन्न हुआ। इसकी जानकारी कार्यक्रम से लौटने के बाद योगा फेडरेशन जौनपुर की अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय रेफरी रजनी साहू ने बताया कि इसमें उत्तर प्रदेश की टीम ने भी प्रतिभाग किया था। उत्तर प्रदेश की टीम से कुल 27खिलाड़ी तथा 7निर्णायक जिसमें प्रतीक कुमार मौर्य, संजय यादव, रजनी साहू, सीमा सिंह, प्रज्ञा, अंजू मौर्य, यादव पूजा सुरेंद्र प्रतिभाग किए थे। प्रतियोगिता में 20 से 30 प्रोफेशनल आयु वर्ग में विकास पटेल ने चतुर्थ स्थान, संजय यादव पंचम स्थान, अनिल कुमार आर्टिस्टिक सोलों में एवं प्रफुल्ल कुमार ने छठा स्थान प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया सभी विजेता खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का मान बढ़ाने पर संस्था के महासचिव आचार्य भीम ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं सचिव डॉ.अभिनव जोशी द्वारा सभी राष्ट्रीय रेफरी को सम्मानित किये।
― Advertisement ―
15 मई से योजनाओं के लाभ के लिए किसान आईडी अनिवार्य
जौनपुर। प्रदेश सरकार ने 15 मई से किसानों से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान आईडी (फार्मर रजिस्ट्री) को अनिवार्य कर...
मैसूर में योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में जौनपुर का रहा दबदबा



