Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों और जनपद में चल रही निर्माणाधीन...
Homeउत्तर प्रदेशमेरठ में 31 जनवरी तक छात्र-छात्राएं भर सकते हैं एमएड-एमपीएड परीक्षा फॉर्म

मेरठ में 31 जनवरी तक छात्र-छात्राएं भर सकते हैं एमएड-एमपीएड परीक्षा फॉर्म

मेरठः चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर एवं संबंधित कॉलेजों में संचालित एमपीएड व एमएड दो वर्षीय के सत्र 2022-24 के प्रथम सेमेस्टर के छात्रों की मुख्य एवं बैक परीक्षाओं के परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन वेबसाइट पर जारी कर दिए है. ऐसे में जो भी छात्र-छात्राएं वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं. विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अश्विनी कुमार ने बताया कि छात्र-छात्राएं 19 से 31 जनवरी तक परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से भर सकते हैं. इसका शुल्क भी ऑनलाइन ही जमा हो जाएगा. इसी के साथ भरे गए ऑनलाइन फॉर्म संबंधित महाविद्यालय में छात्र छात्राएं 2 फरवरी तक जमा करा सकते हैं . महाविद्यालय द्वारा सभी छात्र-छात्राओं के फॉर्म को वेरिफिकेशन करने के बाद परीक्षा फॉर्म 3 फरवरी तक हर हाल में जमा कराना होगा.

परीक्षा फॉर्म भरते समय इन बातों का रखें ध्यान:
विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि जो भी छात्र-छात्राएं अपने परीक्षा फॉर्म खुद से भरे. वह साइबर कैफे वालों पर भी निर्भर ना रहें.फॉर्म भरने के बाद छात्र-छात्राएं अपने फॉर्म में सुधार के लिए विश्वविद्यालय पहुंचते हैं. अगर वह खुद से अपने परीक्षा फॉर्म भरेंगे तो कोई गड़बड़ी नहीं होगी.

ऑनलाइन माध्यम से भरे जाएंगे फॉर्म:
विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा अन्य परीक्षाओं के फॉर्म भी ऑनलाइन माध्यम से ही भरवाए जा रहे है. ऐसे में विशेष सावधानी रखें. गौरतलब है कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षाओं से संबंधित जानकारी समय-समय पर वेबसाइट पर जारी की जाती है ऐसे में भविष्य में किसी भी तिथि परिवर्तन के लिए छात्र-छात्राएं यहां चेक कर सकते हैं.वेबसाइट का लिंक है.

Share Now...