Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरमु़फ्तीगंज पुलिस चौकी का बढ़ाया गया दायरा

मु़फ्तीगंज पुलिस चौकी का बढ़ाया गया दायरा

जौनपुर धारा, मुफ्तीगंज। केराकत कोतवाली के मुफ्तीगंज चौकी की दायरा कोतवाल आदेश त्यागी ने शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से बढ़ा दिया। उन्होंने पुलिस चौकी क्षेत्र में नजदीक के 8 गांव और जोड़ दिया। इसके पहले पुलिस चौकी क्षेत्र में केवल 8 गांव थे जो अब बढ़कर कुल 16 गांव हो गए। बढ़े हुए गावों में पुलिस ने गश्त लगाना शुरू कर दिया है। कोतवाल ने बताया कि जो गांव मु़फ्तीगंज पुलिस चौकी से जोड़े गए हैं वे पहले केराकत थाना के अंतर्गत थे। थाना क्षेत्र से गावों की दूरी अधिक थी जबकि वे मु़फ्तीगंज चौकी क्षेत्र से नजदीक थे। गावों के दूर होने से वहां किसी प्रकार की घटना होने पर पुलिस को पहुंचने में देरी होती थी। जिसके कारण बेहतर पुलिसिंग में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने बताया कि जोड़े गए नए गावों में अब बेहतर पुलिसिंग हो सकेगी। किसी भी प्रकार की घटना होने पर पुलिस अत्यंत कम समय में गावों में पहुंच सकेगी। नए गावों के जुड़ने से जहां मु़फ्तीगंज पुलिस उत्साहित है वहीं नागरिकों में भी संतोष बढ़ा है। मु़फ्तीगंज पुलिस चौकी में वर्तमान में एक प्रभारी समेत एक उपनिरीक्षक और कुल 8 कांस्टेबल तैनात हैं। अब एक एक कांस्टेबल के जिम्मे दो दो गावों की जिम्मेदारी है। इसके पहले चौकी क्षेत्र में केवल 8 गांव भेगीपट्टी, कन्हौली, सोसापट्टी, गद्दीपुर सूचितपुर, देवाकलपुर हरिकरन पट्टी, अहन सोनखरी, मुर्तजाबाद और मु़फ्तीगंज उदियासन गांव ही थे। नए जोड़े गए गांव में आजादनगर, मुरारा, पतौरा, मटियारी, बेलाव, कटहरी, पटखौली और विजईपुर को जोड़ा गया है।

Share Now...