जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय तहसील के डोभी विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत मुर्खा गाँव में सोमवार की सुबह से ही एक दिवसीय रामायण पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रामायण पाठ के कार्यक्रम में ब्रह्मलीन श्री 1008 पुजारी महाराज (तियरा, बदलापुर जौनपुर) के आगमन पर यह कार्यक्रम शुरू कराया गया। ब्रह्मलीन पुजारी जी महाराज के पहुंचते ही कार्यक्रम स्थल पर लोगों ने माला और फूल पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। जिसमें इस रामायण पाठ का कार्यक्रम मुर्खा गाँव के निवासी अजय कुमार सिंह और मनीष कुमार सिंह के नेतृत्व में उनके पैतृक निवास स्थान पर कराया गया। वही कार्यक्रम में पहुंचे सभी ग्रामवासी और क्षेत्रवासी लोग रामायण पाठ के गीत को सुनकर भाव विभोर हो गये। मंच पर बैठे सभी श्रद्धालुओं के उपर फूलों की वर्षा होते ही खुशी से झूमते रहे लोग। जिसके बाद मंगलवार की सुबह रामायण पाठ का समापन किया गया। इस अवसर पर कृष्ण कुमार सिंह(मुन्नु), नागेंद्र सिंह, अवनीश सिंह, रजनीश विक्रम सिंह, ब्रह्मलीन श्री 1008 पुजारी महाराज, रोहित सिंह, राजीव यादव, नीरज सिंह के साथ सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
विषैले जंतु के काटने से युवती की मौत
खुटहन। बीरी समसुद्दीनपुर गांव में शनिवार की रात छत से उतरते समय सीढ़ी पर बैठा बिषधर युवती के पैर में काट लिया। उपचार के...
मुर्खा गाँव में रामायण पाठ कार्यक्रम हुआ समापन
