― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमुठभेड़ के दौरान इनामिया शातिर बदमाश गिरफ्तार

मुठभेड़ के दौरान इनामिया शातिर बदमाश गिरफ्तार

चोरी, हत्या व गोतस्करी समेत कई मामलों में वांछित रहा बदमाश

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरपतहां और शाहगंज पुलिस के संयुक्त अभियान में बीती रात क्षेत्र के गुड़बड़ी चौराहे पर मुठभेड़ में एक इनामिया शातिर बदमाश घायल हो गया। घायल होने के बाद उसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। गोली उसके पैर में लगी। गिरफ्तार बदमाश की पहचान शाहगंज थाना क्षेत्र के कोहड़ा गांव निवासी रामभुज यादव ऊर्फ रामबुझ यादव पुत्र ज्ञान प्रकाश यादव अन्तर्जनपदीय इनामिया शातिर बदमाश के रूप में हुई। जिसके विरुद्ध गृहजनपद समेत उन्नाव, आजमगढ़, गोरखपुर, बाराबंकी व अन्य जनपदों में चोरी, हत्या व गोतस्करी समेत कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह मय हमराही व शाहगंज पुलिस के प्रभारी निरीक्षक आदेश त्यागी मय हमराह के संयुक्त अभियान के दौरान शुक्रवार की रात क्षेत्र के गुड़बड़ी चौराहे पर उक्त बदमाश मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल अवस्था में गिरफ्तारी के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से 315 बोर के अवैध तमंचे के साथ 315बोर का एक खोखा व एक जिन्दा कारतूस तथा 1416रूपया नगदी बरामद किया गया। इधर बरामदगी के आधार पर सरपतहां थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह की तहरीर पर थाना पुलिस बदमाश के विरूद्ध धारा 307 व 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही करनी शुरू कर दी है। गौरतलब हो कि उक्त के ऊपर जौनपुर व आजमगढ़ पुलिस क्रमशः दस और पचीस हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखी है। मुठभेड़ के दौरान उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार राय व राम सुन्दर मौर्य व उपनिरीक्षक शाहगंज विनोद कुमार अंचल व हमराहियों में सरपतहा पुलिस के हेडकांस्टेबल जितेंद्र पाण्डेय, छट्ठू यादव कान्सटेबल अमित कुमार शाहनी, रामदवन यादव व सर्वेश गौड़ तथा कोतवाली शाहगंज से कान्सटेबल रवि प्रताप सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह, दिग्विजय यादव व अमित कुमार मौजूद रहे।

Share Now...