Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों और जनपद में चल रही निर्माणाधीन...
Homeअपना जौनपुरमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज करेंगे महाराणा प्रताप पार्क का उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज करेंगे महाराणा प्रताप पार्क का उद्घाटन

  • भाजपा लोकसभा प्रत्याशी सहित सीडीओ व एमएलसी ने किया निरीक्षण

जौनपुर धारा,जौनपुर। राजपूत सेवा समिति द्वारा कलीचाबाद तिराहे पर स्थापित महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा का अनावरण 9 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा किया जाएगा। जिस क्रम में शुक्रवार को सीडीओ सीलम साई तेजा, भाजपा प्रत्याशी व पूर्व गृहराज्य मंत्री व भाजपा उपाध्यक्ष महाराष्ट्र कृपाशंकर सिंह, एमएलसी बृजेश सिंह ‘प्रिंशु’ने मूर्ति स्थल पर पहुँच कर निरीक्षण किया। ज्ञात हो 9 मार्च को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कालीचाबाद में स्थित महाराणा प्रताप की मूर्ति का अनावरण दोपहर 1 बजे करेंगे। निरीक्षण के दौरान विधान परिसद सदस्य वृजेश सिंह ‘प्रिन्सू’ ने कहा कि आज राजपूत सेवा समिति के साथ-साथ मुझे भी गर्व हो रहा है कि मैने भी अपना योगदान दिया। आगे उन्होने कहा कि मोबाइल और लैपटाप के दौर में हमारे इतिहास और संस्कृति के प्रति भी जागरूक होने की हम लोगों को आवश्यकता है। केवल फिल्मों के इतिहास से हम लोग आगे नहीं बढ़ सकते। हमें हमारे इतिहास को हमारी आने वाली पीढ़ी को बताना होगा। महाराणा प्रताप ने अपना जीवन देश की एकता व अखंडता की खातिर न्यौछावर कर दिया, उन्होंने घास की रोटी खाकर भी हार नहीं मानी। इस मौके पर भाजपा प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह, पूर्व विधायक डॉ.हरेन्द्र सिंह, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष के प्रतिनिधि डॉ.रामसूरत मौर्य, रत्नाकर सिंह सहित आदि लोग मौजूद रहें।

Share Now...