Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरमुकाबले के दौरान केएल राहुल गंभीर रूप से हो गए चोटिल

मुकाबले के दौरान केएल राहुल गंभीर रूप से हो गए चोटिल

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच बीती रात हुए मुकाबले के दौरान केएल राहुल गंभीर रूप से चोटिल हो गए. हालत यह थी कि उन्हें फौरन मैदान से बाहर जाना पड़ा. उनकी जगह क्रुणाल पांड्या ने लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान संभाली. मैच के बाद क्रुणाल ने केएल राहुल की चोट पर अपडेट भी दी. क्रुणाल ने कहा, ‘उनका चोटिल होना बेहद दुखद है. जहां तक मुझे लगता है उनके हिप फ्लेक्सर में खिंचाव आया था. मुझे यह नहीं पता कि यह अभी कितनी गंभीर है. मेडिकल टीम इसका विश्लेषण करेगी. केएल राहुल मैच के दूसरे ओवर में ही चोटिल हो गए थे. मार्कस स्टोयनिस के इस ओवर की आखिरी गेंद पर डुप्लेसिस ने करारा शॉट जमाया था, जिसे बाउंड्री पर जाने से रोकने के लिए केएल राहुल ने जी-तोड़ मेहनत की. इसी दौरान उन्हें यह खिंचाव आया. वह ठीक से खड़े तक नहीं हो पा रहे थे. यहीं से उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा. केएल राहुल इतने दर्ज में थे कि मैच की दूसरी पारी में वह ओपनिंग भी नहीं कर सके. वह 19वें ओवर में बल्लेबाजी करने के लिए आए, तब एलएसजी को 8 गेंद पर 24 रन की दरकार थी. यहां केएल राहुल ने तीन गेंदें खेली और कोई रन नहीं बना सके. उनकी चोट कितनी गंभीर है और वह अगले मैच में खेले पाएंगे या नहीं, यह संभवतः आज शाम तक स्पष्ट हो सकता है. केएल राहुल की जगह लखनऊ की कमान संभाल रहे क्रुणाल पांड्या ने मैच के बाद कहा, ‘हमने मैच के पहले हाफ में उन्हें कम स्कोर पर सीमित रख बहुत अच्छा काम किया. यह हमारी टीम की बेहद अच्छी कोशिश थी. हमने अब तक इस टूर्नामेंट में जिस तरह से गेंदबाजी की है, उसे लेकर मैं बहुत खुश हूं. हमें यह आसान लक्ष्य हासिल करना था लेकिन हम अपनी योजनाओं को अमल में नहीं ला पाए.’ बता दें कि इस मैच में RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 126 रन बनाए थे, जवाब में लखनऊ की टीम महज 108 रन पर सीमित रह गई. RCB ने यह मैच 18 रन से जीता.