Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को

जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की...
Homeमनोरंजनमिस्ट्री मैन संग वायरल हुआ तुनिशा शर्मा का वीडियो

मिस्ट्री मैन संग वायरल हुआ तुनिशा शर्मा का वीडियो

तुनिशा शर्मा सुसाइड मामले की गुत्थी हर गुजरते दिन के साथ उलझती ही जा रही है. तुनिशा का परिवार उनकी मौत का जिम्मेदार एक्ट्रेस के एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान को बता रहा है. लेकिन तुनिशा ने आखिर किस बात से परेशान होकर मौत को लगे लगाया इस बारे में अभी तक कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है. इसी बीच अब तुनिशा सुसाइड मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है. 

गौरव भगत संग वायरल तुनिशा का वीडियो

अभी तक तो शीजान खान संग ही तुनिशा का नाम जुड़ रहा था. शीजान और तुनिशा के रिलेशनशिप में होने की बात सामने आई. लेकिन इसी बीच अब तुनिशा का गौरव भगत नाम के लड़के के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में तुनिशा और गौरव एक दूसरे के काफी करीब नजर आ रहे हैं. दोनों की नजदीकियां देखकर लोग उनके रिश्ते पर सवाल उठा रहे हैं. 

तुनिशा-गौरव के रिश्ते पर लोगों ने उठाए सवाल

गौरव भगत ने तुनिशा की मौत के बाद एक्ट्रेस संग एक स्पेशल वीडियो शेयर किया. वीडियो में तुनिशा और गौरव एक दूसरे के करीब नजर आ रहे हैं. गौरव भगत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोग उनके और तनीशा के रिश्ते पर सवाल उठा रहे हैं. एक यूजर ने पूछा- तुनिशा तुम्हारे साथ रिलेशनशिप में थी? एक दूसरे ने पूछा- तुम दोनों का ब्रेकअप हो गया था क्या?

दरअसल, एक तरफ तो तुनिशा के शीजान खान संग रिश्ते में होने की बात की जा रही है. शीजान ने भी ये कुबूल किया कि वो और तुनिशा एक दूसरे संग रिलेशनशिप में थे, लेकिन उनका ब्रेकअप हो गया था. वहीं, अब पुराने वीडियो में गौरव भगत संग तुनिशा की नजदीकियां देखकर फैंस भी बिल्कुल कंफ्यूज हो गए हैं. लोग ये सवाल उठा रहे हैं कि आखिर तुनिशा किसके साथ रिलेशनशिप में थी. तुनिशा के बॉयफ्रेंड शीजान थे या फिर गौरव?

तुनिशा पर गौरव ने लुटाया था प्यार

वहीं, पिछले साल गौरव भगत ने तुनिशा के बर्थडे पर उनके साथ एक फोटो शेयर की थी. दोनों तस्वीर में एक दूसरे को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं. फोटो के साथ तुनिशा को विश करते हुए गौरव ने उनके लिए एक स्वीट और लविंग पोस्ट भी लिखी थी. गौरव ने लिखा था- तीशू बड़ा हो रहा है, पर दिमाग से अभी भी एक प्यारा बच्चा ही है. आज आपका बर्थडे है, लेकिन ये मेरी जिंदगी का भी सबसे खूबसूरत दिन था. मैं थोड़ा उदास हूं, क्योंकि मैं इस दिन को बेस्ट बनाने के लिए आपके साथ नहीं हूं. मैं हमेशा इंडिया आकर आपको सरप्राइज करना चाहता था. आप मेरी जिंदगी की सबसे बेस्ट चीज हो.

शीजान खान की बात करें तो वो अभी भी पुलिस कस्टडी में हैं. शीजान से पूछताछ चल रही है. तुनिशा की मां और मामा ने शीजान पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. तुनिशा की मां का कहना है कि शीजान उनकी बेटी को धोखा दे रहा था. उनके दूसरी लड़कियों संग संबंध थे. इसी वजह से तुनिशा परेशान रहती थी. वहीं, दूसरी ओर शीजान के परिवार ने भी तुनिशा की मां पर गंभीर आरोप लगाए हैं. दोनों परिवारों के एक दूसरे पर आरोप लगाने के बीच अब गौरव भगत का नाम भी चर्चा आ गया है. 

Share Now...