Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमिनी बैंक संचालक की हत्या कर लाखों रूपए लूट ले गए बदमाश

मिनी बैंक संचालक की हत्या कर लाखों रूपए लूट ले गए बदमाश

  • सिर पर किसी ठोस पदार्थ से हमला कर हत्या किए जाने का अंदेशा
  • मौके से पुलिस ने एक ईट और मृतक की जेब से 1.68 लाख किया बरामद

खुटहन। शुक्रवार की सुबह लगभग दस बजे पनौली गांव में यूबीआई के मिनी बैंक शाखा संचालक के सिर पर वार कर बदमाशों ने मौत के घाट उतार दिया। स्वजनों का आरोप है कि बदमाश हत्या के बाद लाखों रूपए नकदी लूटकर फरार हो गए। पुलिस का दावा है कि उसके सिर पर ईंट से प्रहार कर हत्या की गई है। जबकि स्वजनों का आरोप है कि गोली मारकर हत्या की गई है। मामला पीएम के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा।

घटनास्थल से लगभग पांच सौ मीटर दूर परिषदीय विद्यालय के पास मृतक का मोबाइल बरामद किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में ले लिया। घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक डॉ.कौश्तुभ, एसपी सिटी आयूष श्रीवास्तव, सीओ शाहगंज अजीत सिंह चौहान मौके पर पहुंच जानकारी हासिल किए। फारेंसिक टीम मौके पर पहुंच एक ईट व अन्य संदिग्ध बस्तुओं का नमूना लिया। इसी गांव निवासी 58वर्षीय फूलचंद पासवान उर्फ सेवाराम घर से लगभग छह सौ मीटर दूर गांव के मार्ग पर एक कमरे में मिनी शाखा चलाते थे। इसी के बगल उनके छोटे भाई मेवाराम बर्तन की दुकान चलाते हैं। रोज की तरह वह सुबह लगभग दस बजे मिनी शाखा पर पहुंचे। उस समय उनका छोटा भाई घर पर ही था। कुहरा और ठंड के चलते आस पास कोई नहीं था। लगभग 11 बजे कुछ महिलाएं शाखा पर पैसा निकालने पहुंची तो शटर बंद पाया। भीतर किसी के कराहने की आवाज सुनाई देने पर महिलाओं ने इसकी सूचना मेवाराम को फोन पर दी। वह भागते हुए मौके पर पहुंचे। शटर खोल भीतर देखें तो फूलचंद्र फर्स पर पड़े कराह रहे थे। उनके सिर से खून की धारा बह रही थी। आनन-फानन में उन्हें उपचार हेतु शाहगंज सीएससी ले जाया गया। जहां देखते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के द्वारा कयास लगाए जा रहे हैं कि फूलचंद्र के द्वारा शटर खोलते ही हत्यारे भीतर घुस गये। वे तीन से चार की संख्या में रहे होंगे। जो सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दिए। पुलिस का दावा है कि हत्या किसी ठोस बस्तु से सिर पर वार कर की गई है।

बगल के घर में लगे सीसीटीवी से हत्यारों की शिनाख्त में जुटी पुलिस

खुटहन। मिनी शाखा पर नित्य लाखों के लेनदेन के बाद भी वहां सीसीटीवी नहीं लगा था। जिसके चलते हत्यारों की शिनाख्त करने में पुलिस को काफी दिक्कतें आ रही है। घटनास्थल से सौ मीटर दूर एक घर में लगे सीसीटीवी का फुटेज निकाल पुलिस शिनाख्त में जुटी हुई है। पुलिस अधीक्षक डॉ.कौश्तुभ स्वयं घण्टे भर तक फुटेज देखते रहे। कुहरा के चलते बाइक सवार बदमाशों की स्पष्ट पहचान नहीं हो पा रही है। दो बाईकों से चार लोग जाते हुए दिखाई दे रहे थे। सर्विलांस के सहारे पुलिस हत्यारों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

पिता का आरोप, हत्या कर पांच लाख लूट ले गए बदमाश

खुटहन। पनौली गांव में मिनी बैंक संचालक फूलचंद्र की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के पुत्र विवेक पासवान की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। घटना को लेकर मृतक के पिता का आरोप है कि मिनी शाखा पर नित्य आठ से दस लाख तक का लेनदेन होता था। हम लोगों की किसी से कोई रंजिश या दुश्मनी नहीं थी। हत्यारों ने उसे मरणासन्न करने के बाद कम से कम पांच लाख रुपए लूट कर हुए हैं। पुलिस ने सिर्फ हत्या का केस दर्ज किया है। जो सही नहीं है।