जौनपुर। उत्तर प्रदेश मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के प्रांतीय पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के सम्मान में रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के पूर्व अध्यक्ष शिवमोहन श्रीवास्तव ने की। मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी तथा विशिष्ट अतिथि प्रांतीय महामंत्री अजीत उपाध्याय और विषय समिति के अध्यक्ष प्रवीण राय रहे। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह एवं महामंत्री राजीव श्रीवास्तव ने प्रांतीय अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर तथा अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान आगामी प्रांतीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में विभिन्न जनपदों से प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर जनपद का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया गया। अधिवेशन के आयोजन स्थल एवं अन्य व्यवस्थाओं का अंतिम निर्णय विषय समिति द्वारा लिया जाएगा। मुख्य अतिथि सुशील त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि कलेक्ट्रेट कर्मचारी शासन और राजस्व परिषद की व्यवस्था की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि प्रांतीय कार्यकारिणी कर्मचारियों के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी। बैठक को संघ के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, महामंत्री राजीव श्रीवास्तव, प्रांतीय महामंत्री अजीत उपाध्याय तथा पूर्व अध्यक्ष शिवमोहन श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मंडल मंत्री गिरीश सिंह, क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक मंत्री खजान सिंह, प्रांतीय प्रचारक दुलीचंद्र, विषय समिति अध्यक्ष प्रवीण राय (आजमगढ़), सदस्य जितेंद्र मिश्रा (कानपुर), दीप श्रीवास्तव (सुल्तानपुर) तथा मनोज गुप्ता (मऊ) सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं प्रदीप शर्मा (फिरोजाबाद) ने दूरभाष के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कलेक्ट्रेट जौनपुर से आशीष श्रीवास्तव, अब्दुर्रहीम सिद्दीकी, आनंद सिंह, राकेश गौतम, दीपचंद सोनकर, पवन मौर्य, भानु विश्वकर्मा, प्रवीण श्रीवास्तव, नीरज यादव, त्रिलोकीनाथ सिंह, धनंजय दूबे, जितेंद्र मौर्य सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंत्री आशीष त्रिपाठी ने किया।
― Advertisement ―
चोरों ने ज्वेलर्स की दुकान का शटर चाढ़कर की चोरी,जांच में जुटी पुलिस
केराकत। नगर के गोलावार्ड निवासी मुन्ना सेठ की रामपुर भौरा मोड़ के पास आरुष ज्वेलर्स नाम से दुकान है। दुकान स्वामी के अनुसार शनिवार...
मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने प्रांतीय पदाधिकारियों का किया स्वागत



