Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनमिथुन की फिल्म प्रजापति को बंगाल के सरकारी थियेटर में नहीं मिली...

मिथुन की फिल्म प्रजापति को बंगाल के सरकारी थियेटर में नहीं मिली स्क्रीन

दिग्गज अभिनेता और पश्चिम बंगाल बीजेपी के नेता मिथुन चक्रवर्ती के साथ ही बंगाली सुपर स्टार देव की स्टारर फिल्म प्रजापति को बंगाल के सरकारी थियेटर नंदन में स्क्रीन देने से मना कर दिया गया है। दोनों बंगाली स्टार्स की फिल्म 2 अन्य फिल्मों के साथ शुक्रवार को रिलीज हुई है। बाकी दोनों फिल्मों को बंगाल सरकार ने नंदन में स्कीन दी है, लेकिन प्रजापति को स्क्रीन देने से साफतौर पर इनकार कर दिया गया। मिथुन के अलावा फिल्म के दूसरे स्टार और प्रोड्यूसर देव दीपक टीएमसी से सांसद भी हैं। विवाद सामने आने के बाद भाजपा सहित तमाम विपक्षी पार्टियां बंगाल सरकार पर सवाल उठा रही हैं। विपक्ष का कहना है कि नंदन में प्रजापति फिल्म को स्क्रीन इसलिए नहीं दी जा रही है, क्योंकि उस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती ने काम किया है। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा है कि बांग्ला सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती को कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन कार्यक्रम में सिर्फ इसलिए नहीं बुलाया गया, क्योंकि वह बीजेपी में हैं। घोष ने आगे कहा कि देव को भी चुनाव लड़ने के लिए मजबूर किया गया था, वह ऐसा करने को तैयार नहीं थे। दिलीप घोष ने ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज पश्चिम बंगाल में अगर आप टी.एम.एस.का समर्थन नहीं करते हैं तो आपको अपनी फिल्म रिलीज करने के लिए हॉल नहीं मिलेगा। कोलकाता के मेयर और पश्चिम बंगाल के मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा कि नंदन में शो न मिल पाने का कारण यह है कि नंदन को दूसरी फिल्मों के लिए बुक कर लिया गया है। वहां, फिल्म प्रदर्शित करने के लिए पहले से ही बुकिंग करानी होती है। बुकिंग से मुख्यमंत्री का कोई लेना-देना नहीं है। हो सकता है कि फिल्म ‘प्रजापति’ के लिए पहले पत्र नहीं दिया गया हो। हकीम ने आगे कहा कि सच नहीं है कि मिथुन चक्रवर्ती के कारण उनकी फिल्म को शो नहीं मिला. उस फिल्म में देव भी हैं। इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा सांसद देव उर्फ दीपक अधिकारी ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि इस बार नंदन की कमी जरूर खलेगी, लेकिन कोई बात नहीं, फिर मिलेंगे। इससे पहले साल की शुरुआत में अनिक दत्ता द्वारा निर्देशित ‘अपोराजितो’ नाम की एक और फिल्म को भी नंदन में स्क्रीनिंग के लिए कोई स्लॉट नहीं दिया गया था। यह फिल्म प्रसिद्ध बंगाली फिल्म निर्देशक सत्यजीत रे पर आधारित थी। फिल्म के निर्देशक अनिक दत्ता राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के कड़े आलोचक के रूप में जाने जाते हैं। उस समय भी यही विवाद खड़ा हुआ था।

Share Now...