Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

किरन श्रीवास्तव की जयंती पर परिजनों ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन

जौनपुर। पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा एवं नगर पालिका परिषद जौनपुर अध्यक्ष पद की पूर्व प्रत्याशी रहीं स्वर्गीय किरन श्रीवास्तव की जन्म जयंती पर शुक्रवार...
Homeअपना जौनपुरमारपीट के बाद युवक को कुएं में धकेला, इलाज के दौरान मौत,...

मारपीट के बाद युवक को कुएं में धकेला, इलाज के दौरान मौत, दो आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र के नाऊपुर गांव में मारपीट के दौरान युवक को कुएं में धकेल दिए जाने से उसकी मौत हो गई। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार नाऊपुर गांव निवासी 28वर्षीय राजेश कुमार पुत्र सामू राम का गांव के ही कुछ लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि हमलावरों से बचने के लिए राजेश खेत में स्थित ट्यूबवेल की ओर भागा, लेकिन आरोपियों ने पीछा कर उसे पंपिंग सेट के पास स्थित कुएं में धक्का दे दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से राजेश को कुएं से बाहर निकलवाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई विनोद कुमार की तहरीर पर थाना केराकत में कई लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस मामले में आरोपी राजकुमार (55) और दिलीप उर्फ दीपू (36) निवासी नाऊपुर को बराई गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मामले में अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है। गांव में घटना को लेकर तनाव का माहौल बना हुआ है, वहीं पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Share Now...