Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमारपीट की शिकायत पर एसपी के आदेश से मुकदमा दर्ज

मारपीट की शिकायत पर एसपी के आदेश से मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा, जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक परिवार की महिलाओं के साथ छेड़खानी और मारपीट कर घायल करने के आरोप में पुलिस ने पांच नामजद समेत 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 13मार्च को हुई इस घटना की प्राथमिकी जब स्थानीय पुलिस ने नहीं दर्ज किया तो पीड़ित परिवार एसपी के पास पहुंच गया। एसपी डॉ.कौस्तुभ के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अब कार्रवाई में जुटी है। पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर पीड़ित परिवार ने बताया है 13 मार्च की रात लगभग 9बजे मुलायम यादव पुत्र रामशिरोमणि, अनिल यादव पुत्र हीरालाल यादव, प्रदीप यादव, चन्द्रपाल, अजय यादव पुत्र रामखेलावन के साथ एक दर्जन अज्ञात लोग गोल बंद हो कर आये और गालियां देते हुए महिलाओं के साथ छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर लाठी डंडे से मारे पीटे। दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। मारने के बाद जाते जाते धमकी भी दिए कि पुलिस से शिकायत करने पर जान से मार दिखे जाएगा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन आरोप है कि पुलिस चुपचाप वापस लौट गयी। थाने पर प्रार्थना-पत्र भी नहीं लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने प्रार्थना पत्र को लेकर थानाध्यक्ष मुंगराबादशाहपुर को निर्देश दिया कि मुकदमा दर्ज करें। पीड़ित परिवार से पुलिस ने तहरीर लेकर आरोपी मुलायम, अनिल, प्रदीप, अजय, चंद्रपाल और 12 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।