Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

इरान में फंसी महिला सुरक्षित लौटी अपने वतन, व्यक्त किया आभार

परिवार में मिलने के बाद दोनों तरफ से छलक उठे आंसूजौनपुर। इरान में फंसी जौनपुर की फरीदा सरवत जब अपने परिवार से मिलीं तो...
Homeअपना जौनपुरमानव श्रृंखला बनाकर महिलाओं को मतदान के लिए किया जागरूक

मानव श्रृंखला बनाकर महिलाओं को मतदान के लिए किया जागरूक

जौनपुर धारा,जौनपुर। लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर महिलाओं की मतदान में शत प्रतिशत सहभागिता के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में महिलाओं को मानव श्रृंखला बनाकर मतदान करने के लिए जागरुक किया गया। मुख्य विकास अधिकारी/स्वीप प्रभारी साई तेजा सीलम ने महिलाओं को मतदान के प्रति लोगों को जागरुक करने का संकल्प और उपस्थित लोगों को मतदान करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव-2024 में युवा महिला को मतदान के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ हर महिलाओं विशेषकर घरेलू महिलाओं को भी मतदान के लिए जागरूक करना है। जौनपुर के मतदाता अधिक से अधिक संख्या में मतदान तिथि वाले दिन मतदान केंद्र पर जाकर अपने मताधिकार का उपयोग करें।इसके लिए महिला मतदाता जागरूकता अभियान के साथ इसकी शुरुआत की गई है। क्योंकि घर में महिलाओं की अहम भूमिका होती है, जिनके जागरूक होने से पूरा परिवार जागरूक होगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयबर चौहान ने कहा कि मतदान जागरूकता के लिए तमाम कार्यक्रम चलाये जा रहे है। इसके लिए पहले महिलाओं के नाम मतदाता सूची में बढ़ाने पर जोर रहा, जिसका परिणाम यह रहा कि गत वर्ष जिले की मतदाता सूची में प्रति एक हजार पुरुषों पर महिलाएं 917 थीं। जो बढ़ाकर अब 925 हो गयी है।  उन्होने कहा कि प्रशासन की मंशा महिला वोट फीसद बढ़ाने की है। इसके लिए महिला मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त उप जिलाधिकारी अर्चना ओझा ने आगामी लोकसभा चुनाव में आधी आबादी कही जाने वाली महिलाओं की भी हिस्सेदारी शतप्रतिशत हो इसके लिए महिलाओं को मतदान करने व अन्य सभी लोगों को भी मतदान करने के लिए जागरुक करने हेतु प्रेरित किया। अतिरिक्त उप जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी महिला मतदाता मताधिकार से वंचित न होने पाये। इसलिए यदि किसी 18वर्ष से उपर की महिला का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है तो तुरन्त अपना नाम मतदाता सूची में पंजीकृत कराये। जिससे लोकसभा चुनाव में मतदान कर सकें। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश चतुर्वेदी, जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, खण्ड शिक्षा अधिकारी नगर चन्द्रभान कुशवाहा, बेसिक शिक्षा परिषद की शिक्षिकाओं सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रही।

Share Now...