जौनपुर धारा,जौनपुर। नगर पंचायत जफराबाद के प्रत्येक वार्डों में माइक्रो प्लान के अनुसार प्रत्येक दिन साफ-सफाई एवं दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत इस समय नगर पंचायत के प्रत्येक वार्डों में अधिशासी अधिकारी विजय कुमार सिंह एवं अध्यक्ष उम्मे रहीला के दिशा निर्देश में प्रत्येक वार्डों में सफाई कर्मियों की टीम द्वारा साफ-सफाई, फागिंग एवं एंटी लार्वा दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है। शाम होते ही वार्डों में माइक्रो प्लान के अनुसार फागिंग की जा रही है। जिससे वार्डों में मच्छर जनित रोग न पनप सके। वही छोटी-बड़ी नालियों की सफाई व कूड़ा निस्तारण किया जा रहा है। ईओ जफराबाद विजय कुमार सिंह ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत वार्डों में माइक्रो प्लान के अनुसार साफ-सफाई तथा मच्छर जनित रोगों से बचने के लिए दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर पंचायत के वार्ड दरीबा में शनिवार की शाम को फ़ांगिंग किया गया। किसी भी वार्ड में मच्छर जनित रोग ना पनप सके इसके लिए फ़ांगिंग भी किया जा रहा है।
― Advertisement ―
समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर
जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों और जनपद में चल रही निर्माणाधीन...
माइक्रो प्लान के अनुसार वार्डों में की जा रही साफ-सफाई व फॉगिंग



