Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनमां बनने के बाद रणबीर संग पहली बार घूमने निकलीं आलिया

मां बनने के बाद रणबीर संग पहली बार घूमने निकलीं आलिया

फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फानइल मैच का खुमार आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स पर भी देखने को मिला। इसी से जुड़ी हुई आलिया और रणबीर कपूर की कुछ तस्वीरें सामने आई है। इन तस्वीरों में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अर्जेंटीना की टी-शर्ट पहने नजर आए। दोनों ही बॉलीवुड फिल्मों के डायरेक्टर लव रंजन के घर के बाहर स्पॉट हुए। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अलावा अर्जुन कपूर भी वहां नजर आए। अब इन स्टार्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में आलिया भट्ट कार में बैठी हुई दिखाई दे रही हैं। आलिया भट्ट की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। आलिया भट्ट इन वायरल हो रही तस्वीरों में अर्जेंटीना टीम की टी-शर्ट पहने हुए नजर आ रही हैं। आलिया के इस लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे है। आलिया भट्ट के साथ-साथ उनके पति रणबीर कपूर भी अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम की टी-शर्ट पहने हुए नजर आ रहे हैं। आलिया भट्ट अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम की बहुत बड़ी फैन हैं। आलिया ने अर्जेंटीना की जीत से अपने इंस्टाग्राम पर हैंडल पर लियोनेल मेस्सी की स्टोरी भी शेयर की है। आलिया भट्ट के साथ-साथ रणबीर कपूर भी अर्जेंटीना के फुटबॉल प्लेयर लियोनेल मेस्सी के फैन हैं। उनकी पहले भी इस से जुड़ी तस्वीरें वायरल होती रहती है। आलिया भट्ट मां बनने के बाद पहली बार रणबीर कपूर के साथ घूमने निकलीं है। आलिया भट्ट की ये तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर छा गई हैं। आलिया भट्ट अभी हाल ही में मां बनी हैं। आलिया भट्ट ने एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया है। जिसकी पहली झलक का फैंस अभी तक इंतजार कर रहे है।

Share Now...