जौनपुर धारा, जौनपुर। जलालपुर कस्बा के उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता के नेतृत्व में बुधवार की रात करीब 8बजे व्यापारियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सैकड़ो व्यापारी मौजूद रहे और व्यपारियों ने व्यापार मंडल अध्यक्ष को अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया। बैठक में निर्णय लिया कि सब्जी, चाय पान, मिष्ठान और मेडिकल स्टोर के दुकानों को छोडकर महीने के आखिरी दिन पूरी तरह से दुकानें बंद रहेंगी। बैठक में मुख्यरूप से संकठा गुप्ता, जलालुद्दीन, रतन गुप्ता, महेश गुप्ता, राजकुमार अग्रहरि, अनिल अग्रहरि, छेदी महाजन इनाम, बबलू मिश्रा, अजय जायसवाल, आशुतोष सिंह, संतोष कुमार, दिवाकर, राजेश, गुप्ता, सागर, कमलेश यादव, गुलजार अली, मोदनवाल, इमरान, पवन ठठेरा, सुनील अग्रहरि सहित आदि सैकडों व्यापारी मौजूद रहे।
― Advertisement ―
महीना के आखिरी दिन पूर्णरूप से बाजार रहेगी बंद

Previous article
Next article

