Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरमहिला से चेन छिनैती एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

महिला से चेन छिनैती एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

  • तलाश में मंगलवार को दूसरे दिन भी पुलिस की संभावित स्थानों पर दबिश

जौनपुर धारा,जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के सिपाह पड़ाव के पास सोमवार की सुबह महिला के गले से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन झपट्टा मारकर छीन ले गए। खोजबीन में जुटी पुलिस ने 12घण्टे के भीतर उनमें से एक को छीनी गई चेन व चोरी की बाइक के साथ धर दबोचा। बाइक सहित गिरने से एक आरोपित के पैर में गंभीर चोटें आई हैं। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। उसकी तलाश में मंगलवार को दूसरे दिन भी पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।

आजमगढ़ जिले के बरदह बाजार निवासी बनारसी सेठ की पत्नी रानी सेठ इलाज के सिलसिले में जौनपुर आई थीं। दवा लेने के बाद वह घर वापस जाने के लिए सिपाह पड़ाव की तरफ यात्री वाहन पर सवार होने पैदल जा रही थीं। उसी समय बाइक सवार दो उचक्के बगल में पहुंचे और गले से चेन झपटकर भाग गए। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गई। सीओ सिटी देवेश सिंह ने बताया रात करीब आठ बजे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्र टीम के साथ भौराजीपुर के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि चेन छिनैती करने वाले दोनों बदमाश सेंट पैट्रिक स्कूल के सामने से भौराजीपुर होते हुए शहर की तरफ जाने वाले हैं। पुलिस टीम ने भौराजीपुर में रेलवे पुल के नीचे घेराबंदी कर ली। संदिग्ध बाइक सवार वहां पुलिस की घेराबंदी देखकर मोड़कर भागने के प्रयास में बाइक सहित गिर गए। एक फरार हो गया जबकि दूसरे का पैर बाइक के नीचे दबने से गंभीर रूप से चोटिल हो गया। गिरफ्तार आरोपित शहर कोतवाली क्षेत्र के बदलापुर पड़ाव का शमशेर अली है। उसके पास से रानी सेठ से छीनी गई चेन बरामद हुई। सख्ती से पूछताछ में उसने घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की बरामद बाइक को चोरी का होना स्वीकार किया। उसने अपने फरार साथी का नाम अबू माबिया सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कांशीराम सामुदायिक कालोनी सिद्दीकपुर का निवासी होना बताया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम में सिपाह पुलिस चौकी प्रभारी धनंजय राय, राज कालेज पुलिस चौकी प्रभारी राम प्रकाश यादव व उनके हमराही रहे।