Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Homeअपना जौनपुरमहिला ने विपक्षियों पर लगाया रास्ता अवरुद्ध करने का आरोप, डीएम से...

महिला ने विपक्षियों पर लगाया रास्ता अवरुद्ध करने का आरोप, डीएम से की शिकायत

जौनपुर धारा,बदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के लेदुका गांव की एक महिला ने गांव के ही कुछ विपक्षियों पर सार्वजनिक रास्ता अवरुद्ध करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता मालती खरवार ने जिलाधिकारी से मिलकर शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता का आरोप है कि गांव के ही काशी प्रसाद और शिव प्रसाद जानबूझकर सार्वजनिक रास्ते को बाधित कर रहे हैं, जिससे आम जन को आवाजाही में परेशानी हो रही है। मालती ने बताया कि कुछ दिनों बाद उनके घर पर शादी समारोह आयोजित होना है, लेकिन रास्ता अवरुद्ध होने के कारण कार्यक्रम की तैयारियों में बाधा आ रही है। महिला ने जिलाधिकारी से मामले में त्वरित हस्तक्षेप करते हुए रास्ता साफ करवाने की मांग की है, ताकि होने वाले वैवाहिक कार्यक्रम में किसी प्रकार की असुविधा ना हो। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई की भी अपील की है।