Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमहासमिति का 46वां पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

महासमिति का 46वां पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

जौनपुर। जनपद की समस्त मां दुर्गा पूजा समितियों की केंद्रीय कमेटी महासमिति का 46वां पुरस्कार वितरण मां के जयकारे के साथ मुख्य अतिथि ज्ञान प्रकाश सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता, सारस्वत अतिथि डॉ.आर.एन.त्रिपाठी, पूर्व सदस्य लोक सेवा आयोग, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ.राम सूरत मौर्य की उपस्थित एवं अध्यक्ष मनीष देव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। आयोजन के प्रथम चरण में मां भगवती की प्रतिमा पर पूजन अर्चन कर दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ तदोपरांत मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ, माल्यार्पण एवं अन्य मंचासीन अतिथिगण को माल्यार्पण अध्यक्ष व अन्य सम्मनित सदस्यों द्वारा किया गया। इसी क्रम में महासचिव मनीष गुप्ता ने सभागार में उपस्थित मंचासीन अतिथियों, पूजन समितियों, लंगर समिति, सामाजिक संगठन एवं उपस्थित जन समुदाय का वाणी के माध्यम से स्वागत व अभिन्नदन किया। इस मौके पर जनपद के अन्तर्राष्ट्रीय भजन गायक रविन्द्र सिंह ‘ज्योतिÓ, अवनीन्द्र तिवारी, कुसुम लता, आशीष पाठक ने देवी गीतों से आयोजनों को भक्तिमय कर दिया। आयोजन की द्वितीय चरण में दुर्गा पूजा महासमिति के निर्णायक मंडल सदस्य विमल सिंह, डा.अंजना सिंह, नीतू गुप्ता, एम.पी.मिश्रा, विजय लक्ष्मी यादव, प्रदीप सिंह रिकूं एवं अमित निगम को तथा जनपद की समाजसेवी संगठनों, धार्मिक संगठनों, लंगर समितियां ,विश्व रक्तदान दिवस की पूर्व संध्या पर रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं, मिडिया के बन्धुओं को महासमिति के द्वारा विशिष्ट सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में सारस्वत अतिथि डॉ.आर एन त्रिपाठी, पूर्व सदस्य लोक सेवा आयोग ने मां दुर्गा के पूजन अनुष्ठान व दुर्गा सप्तशती पे बड़ी गहराई से पूजन की महता पे प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ज्ञान प्रकाश सिंह ने नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए महासमिति की संगठनात्मक संरचना की प्रशंसा करते हुए कहा कि शारदीय नवरात्रि की तैयारी में पूर्ण सहयोग रहेगा व सुन्दर व पक्के शक्ति कुण्ड निर्माण के में सहयोग की बात कही। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में अध्यक्ष मनीष देव ने पूजन समितियां को आश्वासत किया कि जनपद की किसी भी पूजन समिति को पूजन से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। मैं दिन-रात आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हूं। आयोजन में लायंस क्लब, बोल बम कांवरिया संघ, अन्य पूजन महासमिति, मरकाजी सीरत कमेटी के सदर अन्य विशिष्ट समाजसेवी, महासमिति के संरक्षक शोभनाथ आर्य, विनोद जायसवाल,विधंयाचल सिंह,राधे कृष्णा ओझा विशिष्ट सदस्य संजय सिंह, अनिल अस्थाना, लालचन्द्र निषाद, विनोद यादव, अनिल साहू, विवेक सिंह, विजय प्रताप सिंह, विनय वरौतिया, राम प्रकाश यादव, महेश जायसवाल, रामरतन विश्वकर्मा, दीपक श्रीवास्तव, रत्नेश सिंह, राजन अग्रहरि, विजय गुप्ता शैलेंद्र, मिश्रा चंद्रशेखर गुप्ता, निशा कान्त द्विवेदी, अमित गुप्ता, सुमित उपाध्याय, संजय मोदनवाल, मयंक मिश्रा, रोजी सोनकर, विष्णु गुप्ता, धीरज जायसवाल, धर्मेन्द्र गुप्ता, आशीष त्रिपाठी, आशीष रावत, डॉ.नितीश सिंह, लालता सोनकर, चंदन यादव, रवि शर्मा, मोहम्मद शाहिद, करन विंद, महेद्र अग्रहरि, पंचम मौर्य, ज्ञानेंद्र दुबे, प्रिंस तनेजा, यश गुप्ता, अभिषेक अग्रहरि आदि उपस्थित रहे।