जौनपुर धारा,जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के महावीर धाम सेवा समिति अरूणपुर के तत्वावधान में महावीर महाराज धाम अरूणपुर में आयोजित श्री मद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ के विश्राम दिवस पर निकली गई भव्य कलश यात्रा। ज्ञान यज्ञ की विश्राम दिवस में श्रोताओं ने कथा का रसपान किया जब महाराज जी ने श्री कृष्ण जी और बलराम जी के गोकुल से वृंदावन आने पर प्रकाश डाला। वृंदावन धाम से पधारे हरिप्रिया दास ने कथा के सप्तम दिवस (विश्राम सत्र) की कथा में महाराज ने दिव्य महारास एवं गोपी उद्धव संवाद की चर्चा किया। जिसमें मुख्य वृंदावन की महिमा का गान किए और कहा कि वृन्दावन में कैसा भी शुष्क हृदय वाला व्यक्ति जाए वहां जाकर उसके अंदर प्रेम उमड़ने लगता है। विश्राम दिवस पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई जो महावीर धाम से निकल कर सुजानगंज चौराहा होते हुए गौरीशंकर धाम पर जाकर संपन्न हुई।
― Advertisement ―
पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
महावीर धाम सेवा समिति ने निकाली भव्य कलश यात्रा

Previous article

