Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों और जनपद में चल रही निर्माणाधीन...
Homeअपना जौनपुरमहाविद्यालय में एक दिवसीय शिविर का आयोजन

महाविद्यालय में एक दिवसीय शिविर का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। बुधवार को तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अन्तर्गत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रो.आलोक कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में प्राचार्य ने एनएसएस स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें से अनुशासित रहते हुए। समाज और देश की सेवा के लिए सदैव तत्पर रखना चाहिए। दूसरों की सहायता के लिए सदैव तैयार रहें और राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से परहित की भावना के साथ राष्ट्र के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ.विपिन कुमार सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य ‘स्वयं से पहले दूसरे की सेवा भावना से कार्य’ पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला और कहा कि दूसरों की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ.माया सिंह ने एनएसएस के प्रत्येक चिन्ह के महत्व के बारे में शिविरार्थियों को बताया। कार्यक्रम में डॉ.जितेश सिंह, डॉ.विजय लक्ष्मी, डॉ.आशा रानी और डॉ.प्रशांत ने भी अपने विचार रखे। छात्र/छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और इसके बाद शिविरार्थियों द्वारा प्लास्टिक मुक्त परिसर की शपथ लिया और परिसर की साफ़ सफ़ाई की गयी। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ.विपिन कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.बाल मुकुंद सेठ ने किया।

Share Now...