Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों और जनपद में चल रही निर्माणाधीन...
Homeअपना जौनपुरमहारानी लक्ष्मीबाई ने पूरी दुनिया को कराया था नारी शक्ति का एहसास...

महारानी लक्ष्मीबाई ने पूरी दुनिया को कराया था नारी शक्ति का एहसास : डॉ.अर्चना शुक्ला

  • शौर्य दिवस पर 21 महिलाओं को अंगमवस्त्र और प्रतिमा देकर किया सम्मानित

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। नगर में रविवार देर शाम को महारानी लक्ष्मी बाई के जन्मदिवस को नारी शक्ति शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया। शौर्य दिवस पर 21महिलाओं को अंगमवस्त्र और प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया और महारानी लक्ष्मीबाई के बताए रास्ते पर चलकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। बताते चलें कि विगत बारह वर्षों से कस्बे के मोहल्ला साहबगंज पुरानी सब्जी मंडी में रानी लक्ष्मीबाई का जन्मदिन महारानी लक्ष्मीबाई युवा ब्रिगेड बड़े ही धूमधाम से मनाता है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री मछलीशहर काशी क्षेत्र डॉ.अर्चना शुक्ला, हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन व महारानी लक्ष्मीबाई ब्रिगेड की अध्यक्षा मंजीत कौर और भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष नीलम गुप्ता ने संयुक्त रूप से रानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि अर्चना शुक्ला ने कहा कि कार्यक्रम ऐसा होता है जिससे समाज जान सके कि इस देश की महिलाएं का योगदान भी देश के विकास में कम नहीं है। सभी उपस्थित बच्चियों एवं महिलाओ को रानी लक्ष्मी बाई जी से प्रेरणा लेनी चाहिए और अपने आप को किसी से कम नहीं नही समझना चाहिए है। आज देश के प्रत्येक हिस्से जैसे सेना चिकित्सा राजनीति शिक्षा के क्षेत्र में पुरुषों के समान कार्य कर रही है। हमें अपनी क्षमता को पहचाना होगा और रानी लक्ष्मी बाई के समान देश हित में बढ़चढ़ कर योगदान देना चाहिए। रानी ने पूरी दुनिया को भारत की नारी शक्ति का अहसास कराया था। नीलम गुप्ता ने कहा रानी लक्ष्मी बाई जी जिसने अपने देश के लिए अंग्रेजों से लोहा लिया था। मंजीत कौर ने रानी लक्ष्मी बाई के वीरता के वृतांतों के बताते कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे मे सजग होकर देश के विकास मे अपना महत्वपूर्ण योगदान देना चाहिए। युवा ब्रिगेड ने कहा कि 19 नवंबर की तारीख इतिहास की सबसे स्वर्णिम तारीखों में से एक है। यही वह दिन है जब महारानी लक्ष्मीबाई का जन्म हुआ था और कालांतर में ये नाम पूरी दुनिया में नारी अस्मिता का प्रतीक बनकर उभरा। इस अवसर पर संस्थापक जितेंद्र गुप्ता, अक्षत गुप्ता, संतोष गुप्ता, अर्चना गुप्ता, पिंकी गुप्ता, खुशी गुप्ता, अंजली गुप्ता,रिया मौर्या, सेजल सोनी, निशांत दुबे धीरज विश्वकर्मा, वरिष्ठ पत्रकार बृजेश कुमार गुप्त, पत्रकार शुभम गुप्ता सहित ब्रिगेड के समस्त सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार सूरज विश्वकर्मा ने किया।

Share Now...