Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

होली और रमजान को लेकर सौहार्द बैठक, डीजे व सोशल मीडिया पर सख्त निर्देश

जौनपुर। आगामी होली और रमजान पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को गौराबादशाहपुर थाना परिसर में महत्वपूर्ण...
Homeअपना जौनपुरमहायज्ञ के समापन पर आयोजित भंडारे में सैकड़ों ने ग्रहण किया प्रसाद

महायज्ञ के समापन पर आयोजित भंडारे में सैकड़ों ने ग्रहण किया प्रसाद

  • भजन संध्या में विजय लाल यादव के भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु

खुटहन। धिरौली नानकार गांव स्थित प्राचीन बान्हदैत्य बाबा मंदिर पर चल रहे तीन दिवसीय सामूहिक रुद्र महायज्ञ व प्रवचन का रविवार को हवन पूजन व भंडारे के साथ समापन कर दिया गया। यहां आयोजित भजन संध्या में बिरहा सम्राट विजयलाल यादव के भक्ति गीतों पर श्रद्दालु रात भर झूमते रहे। यज्ञाचार्य पंडित वशिष्ठ नारायण व पंडित शिवकुमार ने वैदिक रीति से मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ संपन्न कराया। यज्ञाचार्यो ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा रुद्र महायज्ञ स्वयं के सुख के साथ साथ संसार के प्राणियों के कल्याण के लिए किया जाता है। भगवान शिव देवों में महादेव कहे गए हैं। देवता गण भी उन्हीं की स्तुति करते रहते हैं।भजन संध्या में श्री यादव के द्वारा प्रस्तुत गीतों ने ऐसी शमां बांधा की श्रद्धालु रात भर भक्ति रस में गोता लगाते रह गए। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या, अमित यादव, टिंकू यादव, प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे।

Share Now...