Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमनोयोग से किया गया प्रयास रहता है सफल : कुलपति

मनोयोग से किया गया प्रयास रहता है सफल : कुलपति

  • अन्तर महाविद्यालयीय कुश्ती पुरूष/महिला प्रतियोगिता का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। अन्तर महाविद्यालयीय कुश्ती पुरूष/महिला प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि प्रो. निर्मला एस. मौर्य, विशिष्ट अतिथि कुलसचिव महेन्द्र कुमार, वित्त अधिकारी संजय कुमार राय एवं परीक्षा नियन्त्रक बीएन सिंह, महादेव सिंह, पहलवान रहे। कुलपति प्रो. मौर्य ने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहाकि मनोयोग से किया गया प्रयास हमेशा सफलता में परिवर्तित होता है। उनके द्वारा स्वर्ण पदक प्राप्त लक्ष्मण यादव को बुके प्रदान कर सम्मानित किया गया। महिला वर्ग 50 किलो ग्राम भार वर्ग में सुरभि एसजी महाविद्यालय केराकत, प्रथम, नेहा पटेल एसजी महाविद्यालय केराकत द्वितीय, 55 किलो ग्राम भार वर्ग में साबरमति मौर्य सन्तबुला सत्यनामदास बीरबल महाविद्यालय, दुल्लहपुर, गाजीपुर प्रथम एवं प्रमिला सूर्यबली यादव महाविद्यालय देवकली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पुरूष वर्ग ग्रीको रोमन के 87 किलो ग्राम भार वर्ग में शेरपाल यादव स्व. रामाशीष महाविद्यालय गाजीपुर प्रथम, केतन चौहान डॉ. राम मनोहर लोहिया पीजी कालेज गाजीपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उक्त अवसर पर सहायक कुलसचिव अमृत लाल, अजीत कुमार सिंह, सचिव, खेलकूद परिषद प्रो. ओम प्रकाश सिंह, भूतपूर्व सचिव डॉ. रामाश्रय शर्मा, देवेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. मनोज मिश्र, डॉ. प्रमोद कुमार सिंह कौशिक, खेल सहायक रजनीश कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, डॉ. राजेश सिंह, सतेन्द्र कुमार सिंह, अरूण कुमार सिंह, क्रिकेट प्रशिक्षक विजय प्रकाश, अल्का सिंह चौहान, भानू प्रताप शर्मा आदि उपस्थित रहे। निर्णायक की भूमिका में अन्तर्राष्ट्रीय कुश्ती कोच राम कुमार सिंह, लालजी यादव, वेद प्रकाश यादव, लक्ष्मण यादव, राजेश, अशोक सोनकर, कमलेश यादव आदि उपस्थित रहे।

Share Now...