Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमनाया गया गुरु गोविंद सिंह जी के चारों शहजादों का बलिदान दिवस

मनाया गया गुरु गोविंद सिंह जी के चारों शहजादों का बलिदान दिवस

जौनपुर धारा, जौनपुर। राष्ट्रवीर सेना द्वारा हनुमान घाट पर सिखों के दसवें गुरु-गुरु गोविन्द सिंह जी के चार बेटे साहिबज़ादा अजीत सिंह, जुझार सिंह, ज़ोरावर सिंह, फ़तेह सिंह का बलिदान दिवस मनाया गया। राष्ट्रवीर सेना के संरक्षक एडवोकेट सतवंत सिंह कृष्णा ने भारत माता व चारों बलिदानियों को पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया सतवंत सिंह ने मासूम फतेह सिंह जोरावर सिंह पर मुगल शासक औरंगजेब द्वारा दिवाल में चुनवाने से पूर्व भी प्रताणित कर इस्लाम क़बूलने पर रिहा करने का प्रस्ताव रखा किन्तु नन्हे शहजादों ने प्राण देना स्वीकार किया, लेकिन म्लेच्छों का धर्म स्वीकार नहीं किया। वहीं राष्ट्रवीर सेना प्रमुख महेश कुमार ने कहा कि आज समाज में उससे भी जटिल समस्या उत्पन्न हो रही है। किन्तु हम सभी को पुरे ताकत से उसका नाश करना होगा। शहीदी सप्ताह में रोहित साहू, अनिकेत मोदनवाल, नीरज सेठ, आशीष जी, गुरु प्रसाद, सियाराम, ओम प्रकाश गुप्ता, हिमाचल सेठ सहित आदि लोगों उपस्थित रहे।