Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमदरसा अरबिया रियाजुल उलूम में मनाया गया अल्पसंख्यक अधिकार दिवस

मदरसा अरबिया रियाजुल उलूम में मनाया गया अल्पसंख्यक अधिकार दिवस

जौनपुर धारा, जौनपुर।  मछलीशहर क्षेत्र के मदरसा अरबिया रियाजुल उलूम में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मदरसे में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

मदरसे की प्रधानाचार्य महजबी बेगम ने बताया की संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 18 दिसम्बर 1992 को अंतर्राष्ट्रीय अल्पसंख्यक अधिकार दिवस घोषित किया गया। दानिश आजाद अंसारी राज्यमंत्री अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम वक्फ एवं हज उ.प्र. शासन के निर्देश पर मदरसे में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिससे बच्चों को दीनी मालूमात के साथ-साथ विज्ञान के बारे में भी कुछ सीखने को मिले। इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को अल्पसंख्यकों के अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया एवं उन्हें सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के लिए जो स्कीम चल रही है उसके बारे में बताया गया। जैसे अल्पसंख्यक शादी अनुदान अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति आदि कार्यों का भी उल्लेख किया गया तथा अपने अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात कहने को भी प्रेरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हाजी मो. इमरान खान ने किया। मौके पर रिजवान अहमद, फैजान अहमद, नफीस अहमद, जमाल अख्तर, शकील अहमद, तहसीन बानो समेत सभी शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे।

Share Now...