― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमत्स्य विभाग की योजनाओं में लाभ के लिए पोर्टल पर करें आवेदन

मत्स्य विभाग की योजनाओं में लाभ के लिए पोर्टल पर करें आवेदन

जौनपुर धारा, जौनपुर। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण शाहिद जमाल ने अवगत कराया है कि मत्स्य विभाग की ओर से संचालित समस्त विभागीय योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, निषादराज बोट सब्सिडी योजना, मछुआ कल्याण कोष, मछुआ दुर्घटना बीमा व किसान क्रेडिट कार्ड के वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 20 मई से विभागीय पोर्टल पर आवेदन आरम्भ होंगे। उन्होंने बताया कि योजनाओं से संबन्धित पात्रता विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध है। मात्स्यिकी क्षेत्र की योजनाओं के लिए इच्छुक व्यक्ति पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे। जनपद के मछुआ समुदाय, मत्स्य पालकों, मत्स्य व्यवसायियों और इच्छुक व्यक्तियों से अपेक्षा है कि आवेदन के लिए आवश्यक अभिलेख पूर्ण कर मात्स्यिकी क्षेत्र के विस्तार के लिए पोर्टल खुलते ही आवेदन करें। किसी भी अन्य जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय मत्स्य पालक विकास अभिकरण, द्वितीय तल, विकास भवन, जौनपुर से सम्पर्क करें।

Share Now...