Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमतदान लोकतंत्र का आभूषण: प्रो. रमेश चंद्र

मतदान लोकतंत्र का आभूषण: प्रो. रमेश चंद्र

  • गांधी स्मारक पीजी कॉलेज मतदाता दिवस पर दिलायी गयी शपथ

जौनपुर धारा, जौनपुर। गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में बुधवार को प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह ‘रानू’ के संरक्षकत्व में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में प्राचार्य प्रोफेसर रमेश चंद्र सिंह की अध्यक्षता में सांस्कृतिक समिति के संयोजक डॉ. लालमणि प्रजापति के द्वारा मतदाता शपथ दिलाई गई। पीजी कालेज प्राचार्य प्रो. सिंह ने छात्रों को मतदान के प्रति जागरूक किया और कहा कि मतदान लोकतंत्र का आभूषण है और चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है जिसमें प्रत्येक मतदाता को इस पर्व में भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘पहले मतदान फिर जलपान’ का नारा दिया और उसके बाद मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली महाविद्यालय परिसर से जमौली मलिन बस्ती तक गई और लोगों को मतदान के महत्व के बारे में बताया। पुन: वापस महाविद्यालय परिसर में पहुंचे। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. इन्द्र बहादुर सिंह एवं डॉ. आलोक प्रताप सिंह विशेन ने किया। इस अवसर पर प्रो. अरविंद कुमार सिंह, प्रो. राकेश कुमार यादव, डॉ. नीलमणि सिंह, डॉ. अविनाश वर्मा, डॉ. पंकज सिंह, डॉ. जितेंद्र सिंह, डॉ. नीलू सिंह व बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाएं तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share Now...