Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरमतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिये भरे प्रारूप-6

मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिये भरे प्रारूप-6

जौनपुर धारा, जौनपुर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयबर चौहान ने अवगत कराया है कि अर्हता तिथि 01 जनवरी 2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 27 दिसम्बर 2023 को समस्त पदाभिहित स्थलों पर कर दिया गया है। मतदाता सूची 27अक्टूबर से 09 दिसम्बर तक जन सामान्य के निरीक्षण हेतु जिला निर्वाचन कार्यालय, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय समस्त पदाभिहित स्थलों एवं मतदाता पंजीकरण केन्द्रों पर निःशुल्क निरीक्षण हेतु उपलब्ध रहेगी। 01 जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले समस्त अर्ह नागरिक एवं जिन व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं है वे प्रारूप-6 में एवं मतदाता सूची में सम्मिलित मृतक, डबल, शिफटेड मतदाता अपना नाम विलोपित किये जाने हेतु प्रारूप-7 में तथा स्थान परिवर्तन के साथ किसी प्रविष्टि में अशुद्धि होने पर संशोधन हेतु जिनका पहचान नष्ट/खो गया हो वे अपना दावा निर्धारित प्रारूप-8 पर दावा/आपत्ति संबंधित बीएलओ एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, मतदाता पंजीकरण कार्यालय पर प्राप्त करा सकते है।