Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमतदाता सूची का अवलोकन करें कार्यकर्ता : तूफानी सरोज

मतदाता सूची का अवलोकन करें कार्यकर्ता : तूफानी सरोज

  • सपाईजनों का मासिक बैठक हुई सम्पन्न

जौनपुर धारा,केराकत। स्थानीय क्षेत्र के सिहौली चौराहे के समीप सपा पार्टी कार्यालय पर सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष नीरज पहलवान की अध्यक्षता में मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे क्षत्रिय विधायक तूफानी सरोज ने कहां की भारत सरकार का जाति जनगणना करने का निर्णय इंडिया गठबंधन एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के संघर्ष व पीडीए के नीतियों की जीत है। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए कायराना आतंकी हमले से सरकार की छवि गिरी है। बूथों पर जाकर मतदाता सूची पढ़ें कार्यकर्ता और गलत नाम को काटकर सही वोटरों को नाम जोड़ने का कार्य करें। वही अपने अध्यक्षीय संबोधन में नीरज पहलवान ने कहा कि आने वाला विधानसभा चुनाव कार्यकर्ताओं के जीवन मरण का चुनाव है। इसलिए अभी से बूथों को मजबूत करने का संकल्प लें। इस अवसर पर सत्यनारायण यादव, भगवती सरोज, राजाराम राजभर, रमेश नगर, मोहम्मद रफीक, भोला वर्मा, डॉ.हरिराम, गुड्डू चौहान, धर्मेंद्र गौतम, अखिलेश सरोज, दुर्गेश कनौजिया, कमलेश यादव के साथ भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे वहीं कार्यक्रम का संचालन पवन मंडल ने किया।

Share Now...