जौनपुर धारा, जौनपुर। पिछले लगभग 2 महीने से हिंसा का शिकार मणिपुर और हाल ही में प्रकाश में आए महिलाओं के साथ हुई अमानवीय घटना के दोषियों को कठोर दंड देने की मांग को लेकर कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने जिला व नगर अध्यक्षों की अगुवाई में कलेक्ट्री स्थित जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना दिया और केंद्र व मणिपुर सरकार के खिलापâ जबरदस्त नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने मणिपुर सरकार की बर्खास्तगी और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि मणिपुर कि घटना ने सभी भारत वासियों के दिलों को झकझोर कर रख दिया है। इसके बावजूद केंद्र की भाजपा सरकार और मणिपुर की भाजपा सरकार हाथ के हाथ रखे बैठी है। मोदी सरकार की हरकत उनकी कमजोरी और नाकामियों को दर्शाती है। इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रेखा सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तिलकधारी निषाद निषाद, सत्यवीर सिंह, डॉ.राकेश उपाध्याय, सुरेंद्र सिंह बाबा, राजीव सिंह, शाहनवाज मंजूर, अबुजर, गौरव सिंह सनी, नीरज राय, संदीप सोनकर, निसार इलाही, आरिफ, राजकुमार गुप्ता, राजकुमार निषाद, जय प्रकाश मिश्रा, उषा, आरती, पूजा, शाकिब, अशरफ, संतोष पाल, धीरज पाल, गौरव मौर्य, अली अंसारी, इकबाल आदि मौजूद रहे।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
मणिपुर में अमानवीय घटना के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Previous article
Next article


