Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को

जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की...
Homeउत्तर प्रदेशमणिपुर का अदरक बना 'मणि', मुरादाबाद में एक किलो की कीमत 200...

मणिपुर का अदरक बना ‘मणि’, मुरादाबाद में एक किलो की कीमत 200 रुपये पार

मुरादाबाद. भारतीय किचन में आपको और कुछ मिले या ना मिले, लेकिन अदरक जरूर मिल जाएगा. अदरक का इस्तेमाल भारतीय लोग सदियों से कर रहे हैं. इसे मसालों के अलावा एक औषधीय के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है. क्या आप जानते हैं कि जिस अदरक का इस्तेमाल हम प्रतिदिन करते हैं वो अदरक मणिपुर से आता है. अब वर्तमान में मणिपुर का अदरक मणि बन गया है. अदरक के दाम आसमान छू रहे हैं. इसके साथ ही अब अदरक खरीदना आपके लिए मुश्किल होने वाला है. दरअसल, मणिपुर हिंसा के बाद से ही अदरक के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिली है.

एक तरफ अदरक की खेती करने वाले किसानों को भी बेमौमस बारिश ने बर्बाद कर दिया, तो वहीं अब दूसरी तरफ मणिपुर हिंसा के बाद से अदरक के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. यूपी के मुरादाबाद में भी इसका असर देखने को मिला है. वर्तमान स्थिति की बात करें तो मुरादाबाद में 210 रुपये किलो अदरक की बिक्री की जा रही है. सब्जी मंडी के आढ़ती मोहम्मद दानिश ने बताया कि पहले तो 30 से 40 रुपए किलो के हिसाब से अदरक बिकता था, लेकिन अब यह महंगाई कई गुना बढ़ गई है. वर्तमान में अदरक 210 रुपये किलो के हिसाब से बिक रहा है. इसके साथ ही उनका कहना है कि इस बार अदरक काफी महंगा हो गया है.

Share Now...