Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमड़हा जला, पांच पर मुकदमा

मड़हा जला, पांच पर मुकदमा

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला थाना क्षेत्र के पिपरौल गांव में रविवार की सुबह एक रिहायशी मड़हा जलकर खाक हो गया जिसमें पीड़ित की तहरीर पर पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। बताया जाता है कि उक्त गांव निवासी हौसिला प्रसाद का रिहायशी मड़हा रविवार सुबह धू-धू कर जलकर खाक हो गया जिसमें पीड़ित ने पड़ोस के ही पांच लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष संजय सिंह के निर्देश पर थाने में गांव निवासी राधेश्याम, राकेश, नन्दलाल, ?षभ व रामदवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share Now...