जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव के युवक की बड़ौदा में काम करने के दौरान छत से गिरकर मौत हो गई। उक्त गांव निवासी 30वर्षीय सुरेश बिन्द वर्ष पुत्र धनीशंकर बिन्द बड़ोदा गुजरात में रहकर रोजी-रोटी के लिए वेल्डिंग का काम करता था।
रविवार को घर पर लगभग 4:00बजे के आसपास फोन से सूचना मिली कि कंपनी में काम के दौरान सुरेश टीनशेड पर से गिर गया और उसकी मौत हो गई। वहीं कुछ दूर पर मृतक के भी रिश्तेदार रहते थे। सूचना पर जब तक उनके रिश्तेदार व परिचित मौके पर पहुंचे तब तक कंपनी मालिक ने खुद अभिभावक बनकर शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया। वहीं पिता धनीशंकर का कहना है कि पुलिस बिना परिजनों के पहुंचे पोस्टमार्टम करवा दिया जो संदिग्ध प्रतीत होता है। जबकि सूचना पाकर तत्काल चलकर घटनास्थल पर हमारे रिश्तेदार दो घंटे में पहुंचे तो पीएम हो चुका था। उन्होंने कहा मामला संदिग्ध है मेरे बेटे की हत्या कर दी गई है जिसकी जांच की मांग की। वहां से रिश्तेदार शव लेकर गांव आने के लिए चल दिए है।
नदी में कूदे युवक का दो दिन बाद मिला शव
जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सरसौड़ा गांव निवासी 25वर्षीय महेश कन्नौजिया पुत्र हरिनाथ जफराबाद थाना क्षेत्र के बसीरपुर गांव में अपने ननिहाल गया था।
रक्षाबंधन के दिन वह गांव के पास ही गोमती नदी में छलांग लगा दिया था। जिसका शव दो दिन बाद सोमवार को लाइनबाजार थाना क्षेत्र के रामघाट के पास नदी के किनारे मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लाइन बाजार पुलिस के अनुसार, रक्षाबंधन के दिन जफराबाद थाना क्षेत्र के बसीरपुर गांव वह अपनी मां मंजू देवी के साथ राखी बंधवाने के लिए ननिहाल आया हुआ था। दोपहर में बसीरपुर रेलवे पुल के पास टहलते हुए गया और अचानक पुल के पास से नदी में छलांग लगा दिया था। पुलिस ने काफी खोजबीन भी की थी।
ट्रेलर से टकराकर बाइक सवार दो लोग घायल
खुटहन। दौलतपुर गांव में प्रयागराज वाया शाहगंज मार्ग पर रविवार की रात सड़क पर खड़े ट्रेलर से टकराकर बाइक सवार दो युवक गंभीररूप से घायल हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएससी पहुंचायी। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख उन्हें रेफर कर दिया। करीब डेढ़ घंटे से अधिक समय तक दोनों घायल अस्पताल में छटपटाते रहे। लेकिन उन्हें सरकारी एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। बाद में निजी वाहन से उन्हें जिला चिकित्सालय ले जाया गया। डिहियां गांव निवासी 24वर्षीय शिवकुमार बिन्द पुत्र अच्छेलाल अपने हम उम्र रिस्तेदार रावतपुर गांव निवासी कमलेश बिंद पुत्र मुन्ना लाल को शाहगंज से बाइक से लिवाकर घर आ रहे थे। गांव में सड़क पर खड़े ट्रेलर में पीछे से बाइक टकरा गई। दोनों के सिर में गंभीर चोटें आने से वे बेहोश हो गए। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां से दोनों को रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस को फोन किए, लेकिन एंबुलेंस नहीं मिली। करीब एक घंटे बाद भी एंबुलेंस नहीं आई।
जबरन शव को दफनाने पर पुलिस ने रोका,
जौनपुर। केराकत कोतवाली के सरकी चौकी अन्तर्गत सुल्तानपुर ग्राम में दबंगों द्वारा जबरदस्ती शव को निर्धारित स्थान पर न दफना कर अन्यत्र दफन कराने को लेकर क्षेत्र के माहौल बिगड़ने के माहौल बने हुए थे, जिससे चिंतित होकर क्षेत्रीय ग्रामीणों ने अलाउद्दीन व कमरुद्दीन मार्फत उपजिलाधिकारी को समस्या के निस्तारण व शांति व्यवस्था कायम बनाये रखने के लिए प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई।
पत्रक में ग्रामीणों ने बताया है कि ग्राम में तीन परिवारों का व्यक्तिगत कब्रिस्तान है जबकि ग्राम के ही बृजेश यादव राजनैतिक लाभ लेने के लिए ग्राम के ही बाहर से आकर बसे नसरुद्दीन शाह के परिवार का शव जबरदस्ती उस व्यक्तिगत कब्रिस्तान पर दफनाने को लेकर विवाद उत्पन्न करना चाहते है जबकि बाहर से आए लोगों के लिए एक और कब्रिस्तान निर्धारित किया गया है। अलाउद्दीन व कमरुद्दीन ने यह भी आरोप लगाया कि बृजेश यादव गोल बनाकर हमसे भी विवाद करता रहता है। बृजेश यादव ग्राम में विवाद को बढ़ावा देने पर आतुर है। जिससे माहौल बिगाड़ने के आसार बन रहे है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी महोदय से उचित हल निकालने व शांति व्यवस्था कायम रखने की गुहार लगाई। जिसमें उपजिलाधिकारी द्वारा निर्देशित करने पर कोतवाली प्रभारी ने मौका मुआयना करते हुए नसरूद्दीन के परिवार के शव को पूर्वनिर्धारित कब्रिस्तान पर दफन कराकर कर माहौल को शांत करा दिया।
कुख्यात हिस्ट्रीशीटर पर मुकदमा दर्ज
जौनपुर। जौनपुर व सुल्तानपुर के हिस्ट्रीशीटर एवं कथित सपा नेता जितेंद्र कुमार वर्मा उर्फ बाजीगर पर रविवार को नया मुकदमा दर्ज हुआ। सरपतहां थाने में दर्ज इस मुकदमे में जान से मारने की धमकी समेत कई गंभीर धाराएं शामिल हैं।
वादी राकेश कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि 8अगस्त को बाजीगर वर्मा असलहाधारियों के साथ उनकी दुकान पर पहुंचा और 2005 में उनके चाचा की हत्या के मुकदमे की पैरवी न करने का दबाव डाला। धमकी के बाद परिवार दहशत में है। ज्ञात हो कि 2005में सूरापुर चौराहे पर वीरेन्द्र बहादुर सिंह की हत्या के मामले में बाजीगर को सुल्तानपुर की अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी, हालांकि वह हाईकोर्ट से जमानत पर है। उसके खिलाफ जौनपुर, सुल्तानपुर और अंबेडकर नगर जिलों में हत्या, लूट, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट और विस्फोटक अधिनियम समेत दर्जनों संगीन मुकदमे दर्ज हैं। सूत्रों के मुताबिक, बाजीगर वर्मा दर्जनों असलहाधारी युवकों के साथ घूमकर इलाके में दहशत फैलाता है।
मनबढ़ो ने युवक को पीटा, दी धमकी
जौनपुर। लाइनबाजार क्षेत्र के बराईतारा परियावा गांव निवासी नीरज चौबे को गाँव के मनबड़ों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घटना में सोमवार को केस दर्ज कर लिया है।
प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह ने बताया कि नीरज चौबे बीते 17जुलाई को अपने घर के दरवाजे पर खड़े थे। आरोप है कि गाँव के ही विवेक यादव, शैलेश यादव, रितेश यादव, बुलाकी यादव आकर उसे गाली गलौज करने लगे। जब उसने विरोध किया तो उन लोगों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। इस सम्बन्ध में पुलिस ने सोमवार को चार के विरुद्ध मार पीट और धमकी दिए जाने के सम्बन्ध में केस दर्ज कर लिया हैं।
सड़क पर खड़ी ट्रेलर से टकराकर बाइक सवार दो युवक गंभीर
खुटहन। दौलतपुर गांव में प्रयागराज वाया शाहगंज राजमार्ग पर रविवार की रात सड़क पर खड़ी ट्रेलर से टकराकर बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएससी भेजा। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख उन्हें रेफर कर दिया। करीब डेढ़ घंटे से अधिक समय तक दोनों घायल अस्पताल में छटपटाते रहे। लेकिन उन्हें सरकारी एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। बाद में निजी वाहन से उन्हें जिला चिकित्सालय ले जाया गया।
डिहियां गांव निवासी 24 वर्षीय शिवकुमार बिंद पुत्र अच्छेलाल अपने हम उम्र रिस्तेदार रावतपुर गांव निवासी कमलेश बिंद पुत्र मुन्ना लाल को शाहगंज से बाइक से लिवाकर घर आ रहे थे। उक्त गांव में सड़क पर खड़ी ट्रेलर में पीछे से बाइक टकरा गई। दोनों के सिर में गंभीर चोटें आने से वे बेहोश हो गए। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। अस्पताल पहुंचे कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने मरीजों को सरकारी एंबुलेंस न उपलब्ध होने को शासन और प्रशासन की घोर नाकामी बताते हुए घटना का वीडियो इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर प्रसारित कर दिया।



