जौनपुर धारा, खुटहन। लवायन गांव निवासी व दिल्ली में रहकर बिल्डिंग निर्माण में मजदूरी करने वाले अधेड़ की रविवार को छत से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। दूसरे दिन सोमवार को सड़क मार्ग से शव घर आते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। शव का अंतिम संस्कार सुतौली घाट पर कर दिया गया। गांव निवासी चंद्रशेखर दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी कर परिवार का गुजारा कर रहा था। उसकी पत्नी भी गांव में मजदूरी व पति से मिल रहे पैसों के बल पर पुत्री व पुत्र को शहर में पढ़ाई करा रहे हैं। चंद्रशेखर की मौत से परिवार पर मानो वज्रपात सा हो गया। स्वजनों के करुण क्रंदन से पूरे गांव में शोक की लहर छा गई।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
मजदूर का शव घर आते ही मचा कोहराम


