जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत अलग-अलग स्थानों पर जमीनी विवाद में हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां सभी का प्राथमिक उपचार कराया गया। बीबीगंज चौकी क्षेत्र के अन्तर्गत कोपा गांव में शनिवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे से 65 वर्षीय मनोरथ पुत्र ललई, 35 वर्षीय शीला पत्नी सेवालाल, 17 वर्षीय गौतम पुत्र सेवालाल 37 वर्षीय सेवालाल पुत्र मनोरथ व 37 वर्षीय लालजी पुत्र स्व. राम सूरत गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बड़ागांव में पट्टीदारों ने 35 वर्षीय गीता पत्नी जगदीश को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर मौजूद परिजनों ने आनन फानन में इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया। वहीं दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।
― Advertisement ―
खालसापट्टी ने जीता उद्घाटन मैच, तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आगाज
खुटहन। खालसापट्टी में आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का मंगलवार को जोश और उत्साह के बीच शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि रमेश सिंह ने पिच...
भूमि विवाद में मारपीट, आधा दर्जन घायल

Previous article


