- पुलिस ने मामले को सुलझाया
जौनपुर धारा, जफराबाद। स्थानीय क्षेत्र के जमैथा गांव में शनिवार की रात को भूत प्रेत के चक्कर में दो पक्षों में जमकर बवाल व मारपीट हो गयी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले को शान्त कराया। दोनों पक्षों के लोगों को रविवार को थाने बुलाया गया। उक्त गांव निवासी सुनीता विश्वकर्मा पत्नी सर्वजीत विश्वकर्मा ने अपने पड़ोसी दिलीप विश्वकर्मा पुत्र खरपतु विश्वकर्मा पर आरोप लगाया कि उसने तथा उसके परिवार के लोगों ने उसके पुत्र आकाश विश्वकर्मा पर वर्ष 2017 में ओझा के जरिये भूत प्रेत का साया करवा दिया है। उसी समय से आकाश काफी बीमार रहता है। उसकी मानसिक हालत काफी खराब रहती है। इन्ही आरोपों को लेकर दोनों पक्षों में कई बार मारपीट हो चुकी है। शनिवार को एक बार फिर जब बवाल व मारपीट हुई। तब पुलिस ने मामले की जांच किया। रविवार को थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने दोनों पक्षों को बुलवाया। दोनों पक्षों से पूछताछ में मामला साफ हुआ। आकाश का मानसिक उपचार चल रहा था। सुनीता को शक था कि सुनील का परिवार भूत प्रेत करवाया है। थानाध्यक्ष ने दोनों पक्षों को भूत प्रेत की बात मन से निकलवा कर आकाश का नियमित उपचार करवाने को कहा। दोनो पक्षों से भूत प्रेत को लेकर भविष्य में मारपीट न करने की हिदायत दिया। जमैथा गांव का यह मामला काफी चर्चित रहा।


