Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरभीषण गर्मी में घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल

भीषण गर्मी में घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल

  • कपड़ों से चेहरे को ढंक कर निकलने को मजबूर है लोग
  • बढ़ते तापमान और लू के थपेड़ों से आम जन जीवन पस्त

जौनपुर धारा, जौनपुर। भीषण गर्मी में बेहाली बढ़ती ही जा रही है। जौनपुर का तापमान लगातार अधिकतम 44डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है, जबकि महसूस उससे कहीं ज्यादा किया जा रहा है। उसपर हवाएं भी अब काफी गर्म हो गई हैं, जिससे चलते दोपहर में घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

जून के महिने में सूरज के प्रचंड तेवरों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही भीषण गर्मी ने लोगों की हालत बिगाड़ दी है। जिले में चलने वाली गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों को झुलसा रहे हैं, जिससे दोपहर तक सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। दोपहर लोग सड़कों पर कम नजर आ रहें हैं। यही नहीं बाजारों में भी कम चहल-पहल रहती है। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते नजर आए। तेज धूप होने की वजह से दोपहर में लोग बाहर निकलने से बचते नजर आए, जो लोग घर से बाहर निकले, वह भी धूप से बचने के लिए सिर व मुंह पर कपड़ा बांधे रहे। गर्मी धीरे-धीरे चरम पर पहुंचने लगी है। हर दिन तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। सुबह से लेकर रात तक भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। सुबह के 5.30बजे के आस-पास ही थोड़ी राहत रहती है। उसके बाद पूरे दिन गर्मी से लोगों को परेशान होना पड़ता है। ऐसे में हीट वेव के दौरान कई समस्याएं हो सकती है। इस दौरान हीट स्ट्रोक होने का खतरा रहता है। इस स्थिति में शरीर का तापमान 40डिग्री से ऊपर चला जाता है। हीट स्ट्रोक के कारण तेज बुखार, मानसिक भ्रम, सिरदर्द, चक्कर आना, और मांसपेशियों में ऐंठन जैसे लक्षण आप में नजर आने लगते हैं। बिना सही इलाज के यह हालात जानलेवा हो सकते है।

हीट वेव से बचाव के उपाय

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद अहम होता है। इसलिए दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं। साथ ही नींबू पानी, नारियल पानी, और दूसरे इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक से भी फायदा होता है। गर्मियों में हल्के रंग के सूती और ढीले कपड़े पहनें जिससे शरीर को ठंडा रखने में मदद मिलती है और पसीना भी आसानी से सूख जाता है। दिन में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच घर के अंदर रहें। क्योंकि इस समय तापमान उच्चतम स्तर पर होता है। बाहर जाने से पहले सनस्क्रीन का उपयोग करें जो सनबर्न से आपकी स्किन को बचाएगा।

Share Now...