Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरभीषण गर्मी ने किया परेशान, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

भीषण गर्मी ने किया परेशान, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

  • चिकित्सा विभाग नें कर्मचारियों को अलर्ट पर रहने का दिया निर्देश

जौनपुर धारा,जौनपुर। प्रचंड गर्मी का असर देखा जा रहा है, हालत यह है कि दोपहर के वक्त अब सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। तापमान में वृद्धि के साथ-साथ गर्म हवाएं भी आम लोगों को परेशान कर रही हैं। रविवार को न्यूनतम तापमान २८ और अधिकतम ३८ से ४२ डिग्री तक दर्ज किया गया।

भीषण गर्मी की वजह से लोग परेशान हैं, शहर के मुख्य मार्गों पर सन्नाटा पसरा हुआ है और बाजार भी खाली पड़ गए हैं। चिकित्सकों की मानें तो इस गर्मी से बचने के लिए सूती कपड़े पहनकर ही बाहर निकलने में भलाई है। सुबह दिन निकलने के साथ ही पारा बढ़ने लगता है।

बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए जहां चिकित्सा विभाग नें कर्मचारियों को अलर्ट पर रहने का दिशा निर्देश दिया है। वहीं दूसरी तरफ तपिश से बचने के लिए आम लोग भी हर संभव उपाय अपनाते नजर आ रहे हैं। पेय पदार्थ के साथ-साथ दोपहर के समय में लोगों का सड़कों पर चहल कदमी काफी कम हो गई हैं। खुद कों धूप और गर्मी से बचाने के लिए लोग बाहर निकलने से बचते नजर आ रहे हैं। वैसे आने वाले सप्ताह तक गर्मी का प्रभाव ऐसे ही रहने की संभावना जताई जा रही है। गर्मी की तपिश और गर्म हवा (लू) से बचने के लिए लोग घरों में बंद रहते हैं। गर्मी से राहत पाने के लिए घरों व दफ्तरों में कूलर, पंखों व एसी का प्रयोग लगातार जारी है। तपिश का कहर लगातार बढ़ने से आम जनमानस बेहाल है।

Share Now...