Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरभीषण गर्मी का हुआ आगाज, गुरूवार को रहा मार्च का सबसे गर्म...

भीषण गर्मी का हुआ आगाज, गुरूवार को रहा मार्च का सबसे गर्म मौसम

जौनपुर धारा,जौनपुर। मार्च के महीने में ही गर्मी का टॉर्चर दिखने लगा है। तीन दिन से लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। गर्मी अभी से लोगों के पसीने छुड़ा रही है। ऐसे में लोगों को आने वाले दिनों में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, यह महीना समाप्त होने में चार दिन बचे हैं। ऐसे में बारिश की संभावना कम है। सूरज की तपिश ने लोगों को गर्मी का अहसास कराया। सुबह से ही तेज धूप निकल गई थी, जहां सुबह व शाम को लोगों को ठंड का अहसास होता था। अब यह बिल्कुल हल्का हो गया है। होली का त्योहार बीतते ही गर्मी ने दस्तक दे दी है। होली के बाद से ही अचानक गर्मी का असर बढ़ा है। अभी सिर्फ मार्च का आधा महीना बीता है।  सूरज ने मार्च माह से ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं।  गुरूवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं, इस महीना समाप्त होने में चार दिन बचे हैं। ऐसे में बारिश की संभावना कम है। मार्च के महीने में आसमान से आग बरसने लगी है, तापमान तेजी से बढ़ रहा है। गुरूवार को मौसम का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। लोगों के दिन में पसीने छूट रहे हैं। ऐसा आकलन किया जा रहा है कि अधिकतम-न्यूनतम तापमान में 3 से लेकर 5 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होगी। इससे तापमान 40 के पार जा सकता है। इसकी वजह से भीषण गर्मी से लोगों को परेशान होना पड़ सकता है।

Share Now...