जौनपुर धारा, बदलापुर। तहसील क्षेत्र के लखनेपुर गांव में बीती रात अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिससे राजा राम गौतम के दो मड़हे समेत उनकी पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो गई। आग लगने की सूचना पर ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से सहायता की मांग की है।
― Advertisement ―
अज्ञात कारणों से लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख

Previous article
Next article

