Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को

जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की...
Homeदेशभाषण के दौरान विपक्ष ने जमकर किया हंगामा

भाषण के दौरान विपक्ष ने जमकर किया हंगामा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में भाषण के दौरान विपक्ष ने जमकर हंगामा किया. इस दौरान विपक्षी दल के नेता मोदी- अडानी भाई भाई के नारे लगा रहे थे. इसी बीच पीएम मोदी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आरोपों पर जवाब दे ऱहे थे, लेकिन इतने शोर के कारण खरगे को अपने कानों पर हाथ रखना पड़ा. 

पीएम नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में कहा, ”खरगे बुधवार को शिकायत कर रहे थे कि मैं उनके चुनावी क्षेत्र कलबुर्गी जाता हूं. इस पर मैं यह कहना चाहता हूं कि कर्नाटक में 1 करोड़ 70 लाख जन धन खाते खुले. कलबुर्गी में ही आठ लाख से ज्यादा बैंक अकाउंट खुले हैं. ऐसे में इतना सशक्तिकरण हो जाए और किसी का खाता इतने सालों बाद बंद हो जाए तो उनकी पीड़ा मैं समझ सकता हूं.” दरअसल पीएम मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर हो रही चर्चा का जवाब दे रहे थे. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं हैरान हो जाता हूं कि वो कहते हैं कि दलित को हरा दिया, लेकिन इलाके की जनता ने किसी दूसरे दलित को जिता दिया. लोग आपको हरा रहे और आप रोना यहां रो रहे हैं. उन्होंने बताया कि जन धन, आधार और मोबाइल के जरिए पिछले कुछ सालों में 27 लाख करोड़ रुपये लोगों के खातों में भेजे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साथ ही कहा कि जब वो 2014 में पीएम बने तो कांग्रेस ने हर जगह परेशानी करने की कोशिश की. कांग्रेस ने देश के लोगों की समस्याओं को खत्म करने के लिए कुछ नहीं किया. बता दें कि खरगे ने बुधवार (8 फरवरी) को पीएम मोदी पर अडानी मामले को लेकर सियासी हमला किया था. 

Share Now...