Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरभारत लगातार दो तिमाही से सबसे तेजी से विकास करने वाली अर्थव्यवस्था...

भारत लगातार दो तिमाही से सबसे तेजी से विकास करने वाली अर्थव्यवस्था : सीमा द्विवेदी

जौनपुर धारा, जौनपुर। भाजपा की एक प्रेस वार्ता जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। मुख्य वक्ता राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी रही। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि पिछले 10वर्ष में देश की महिलाएं सशक्त हुई हैं। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि 25करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं। देश में हवाई अड्डों की संख्या दोगुनी हो गई है, और ग्रामीण क्षेत्रों में चार लाख किलोमीटर नई सड़कें बनाई गई हैं। मेट्रो रेल सेवाएं 20शहरों तक पहुंच गई हैं। जो पहले केवल पांच शहरों तक केंद्रित थीं, जबकि वंदे भारत रेलगाडियां 39 मार्गों पर चल रही हैं। उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत देश की ताकत बन गए हैं और भारत मोबाइल फोन के दूसरे सबसे बड़े निर्यातक के रूप में उभरा है। भारत शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो गया है। उन्होंने बताया कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद, भारत लगातार दो तिमाही से सबसे तेजी से विकास करने वाली अर्थव्यवस्था बना है तथा भारत की विकास दर 7.5ज्ञ् से अधिक रही है। उन्होंने आगे बताया कि कोई भी राष्ट्र, तेज गति से तभी आगे बढ़ सकता है, जब वह पुरानी चुनौतियों को परास्त करते हुए अपनी ज्यादा से ज्यादा ऊर्जा भविष्य-निर्माण में लगाए। पिछले 10वर्षों में, भारत ने राष्ट्र हित में ऐसे अनेक कार्यों को पूरा होते हुए देखा है जिनका इंतजार देश के लोगों को दशकों से था। राम मंदिर के निर्माण की आकांक्षा सदियों से थी, आज यह सच हो चुका है। जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 इतिहास हो चुका है। तीन तलाक के विरुद्ध कड़ा कानून बनाया गया है। शरणार्थियों को नागरिकता देने के लिए नया कानून बनाया गया है। वन रैंक और वन पेंशन लागू की है जिसकी लम्बे समय से मांग की जा रही थी। सेना में सी.डी.एस.की नियुक्ति की है। सरकार ने सुशासन और पारदर्शिता को हर व्यवस्था का मुख्य आधार बनाया है। इसी का परिणाम है कि हम बड़े आर्थिक सुधारों के साक्षी बने हैं। देश को जी.एस.टी.के रूप में एक देश एक टैक्स कानून मिला है। उन्हेंने बताया कि आज की उपलब्धियां पिछले 10वर्षों की साधना का विस्तार है। नीति आयोग के अनुसार पिछले 10वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। देश सही दिशा में तथा सही निर्णय लेते बढ़ रहा है। भारत का निर्यात 450बिलियन डॉलर से बढ़कर 775बिलियन डॉलर हो चुका है। एफडीआई दोगुना हुआ है। खादी ग्रामोद्योग के उत्पादों की बिक्री में 4गुना बढ़ोत्तरी हुई है। आईटीआर फाइल करने वालों की संख्या 3 करोड़ से बढ़कर 8 करोड़ हो चुकी है। स्टार्टअप्स बढ़कर 1 लाख से अधिक हो गए हैं। पिछले साल 1 लाख 60 हजार से अधिक कंपनियां रजिस्टर हुई है। जीएसटी देने वालों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 40 लाख हो गई है। 10 वर्षों में 21 करोड़ से अधिक वाहन बिके हैं। 2014-15 में लगभग 2 हजार इलेक्ट्रिक वाहन बिके थे जबकि 2023-24 में 15 लाख इलेक्ट्रिक वाहन बिके हैं।

Share Now...