Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में मां-बेटा गिरफ्तार

खुटहन। एक गांव की किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म के मुकदमे में प्रकाश में आए आरोपित मां-बेटा को थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार...
Homeअपना जौनपुरभारत की राजनीति के पुरख थे अटल बिहारी वाजयेपी : पंकज शुक्ल

भारत की राजनीति के पुरख थे अटल बिहारी वाजयेपी : पंकज शुक्ल

जौनपुर धारा, बरसठी। विकास खण्ड बरसठी पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पंकज शुक्ला ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रमुख प्रतिनिधि पंकज शुक्ला ने स्मृतियो को याद किया। उन्होंने कहा कि अटल जी भारत की राजनीति के अजातशत्रु थे। उन्होंने भारत की राजनीति अस्थिरता को उभारने के साथ देश के अंदर राजनीति में शुचिता और पारदर्शिता का एक आदर्श प्रतिमान रखा था। पिछले साढ़े नौ वर्षो से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास,सुरक्षा और सुशासन के जो नए प्रतिमान स्थापित किये है। उसकी आधारशिला अटल जी ने अपने शासनकाल में ही रख दी थी। पंकज शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समेत अन्य सरकारे अटल जी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मना रही है। उनका स्मरण करते हुए उनके मूल्यों और आदेशो के प्रति पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के का संकल्प भी ले रही हैं। यह वर्ष अटल जी की जन्मशताब्दी वर्ष की शुरुआत भी है। सभी जानते है कि 25 दिसंबर 1924 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में उनका जन्म हुआ था, लेकिन उन्होंने कर्मभूमि के रुप में उत्तर प्रदेश को चुनने के साथ ही यंहा पर शिक्षा भी ग्रहण की। वही आगरा के बटेश्वर को उनकी पैतृक भूमि के रूप में जाना जाता है। उन्होने समाज और राष्ट्र को एक नई दिशाएं दी है। ऐसे में सरकार उनके आदर्शों को अपनाकर काम करेगी। वंही सरकार साहित्यिक क्षेत्र में अटल जी की स्मृतियो को भी जीवंत बनाये रखने के लिए ग्राम्य पंचायत से लेकर प्रदेश स्तर तक अलग अलग कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसके अलावा बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूल से लेकर विवि और अन्य एकेडमिक संस्थानों में उनकी साहित्यिक रुचि, पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान के बारे में बताया जाएगा। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष केपी मिश्रा, महामंत्री चंद्र शेखर सिंह, प्रमोद सिंह, नीतीश बिन्द, दीपक पांडेय, आशीष सिंह, विवेक दुबे, राजकुमार दुबे, अवधेश शुक्ला, रंजीत पाल, रमेश मौर्या, अजय गौंड, मुलायम पाठक आदि लोग मौजूद हुए।

Share Now...