- जमकर उड़े अबीर—गुलाल, एकता, अखंडता एवं भाईचारा का दिया संदेश
जौनपुर धारा, जौनपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ने शहर के सुख्खीपुर स्थिति लॉन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। जहां आये अतिथियों, विभिन्न संगठनों एवं व्यापारियों को जिलाध्यक्ष विवेक सिंह, जिला महामंत्री आशीष चौरसिया सहित सभी पदाधिकारियों ने अबीर-गुलाल लगाकर आपस में प्रेम व भाईचारा बनाये रखने का संकल्प लिया। इस दौरान पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू, एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ.रामसूरत मौर्या, यातायात प्रभारी सुशील कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम मोहन अग्रवाल समारोह में सम्मिलित होकर सभी को होली की बधाई दिया। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष विवेक सिंह सहित पूरी कार्यकारिणी ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया। मुख्य अतिथि बृजेश सिंह ‘प्रिंसूÓ ने कार्यक्रम में सभी को होली की बधाई देते हुये कहा कि व्यापार मण्डल द्वारा इस तरह का आयोजन हर वर्ष होना चाहिए जिससे आपसी सद्भाव का माहौल बना रहे, साथ ही साथ कार्यक्रम संयोजक/मो.अजहर, सह संयोजक विवेक प्रताप सेठी, अभिषेक बैंकर्स और कार्यक्रम प्रभारी धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी का माल्यार्पण कर उत्सवर्धन किया। रंगोत्सव कार्यक्रम में संगीत की प्रस्तुति गायक अवनींद्र तिवारी एवं प्रतिष्ठित गायको ने होली के गीत, लोकगीत, कजरी से आए हुए सभी व्यापारी एवं सम्मानित अतिथियों कुछ झूमने पर मजबूर कर दिया। नगर अध्यक्ष सर्वेश जयसवाल, युवा जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता, युवा नगर अध्यक्ष अमित जायसवाल ने व्यापारियों एवं समाज सेवी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता आशीष गुप्ता आशु, अमित सिंह वत्स, पीयूष गुप्ता, नीरज सिंह, सुभाष कुशवाहा, सुरेंद्र सिंघानिया, दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष मनीष देव, महामंत्री मनीष गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष निखिलेश सिंह, शशांक सिंह रानू, मोतीलाल यादव, विजय बागी, ब्रह्मेश शुक्ला, अजय सिंह, अरविंद बैंकर, विकास शर्मा, आशीष श्रीवास्तव, सारिका सोनी, अतुल सिंह, अमित निगम, नीतिश सिंह, रोशी सोनकर, प्रदीप सिंह, सरदार मनमोहन सिंह, समीर खान, संजय जाडवाणी, संजीव यादव, अरशद कुरैशी, राजकुमार कश्यप, संतोष साहू, दिलीप साहू, संजीव साहू, अभिषेक बैंकर, मो.बिस्मिल्लाह, दिलीप जायसवाल, ध्रुव जायसवाल, विनोद ओमर, राज केसरी, राजेंद्र खत्री, संजय जयसवाल, हेमंत सिंह, मुकेश साहू, विवेक गुप्ता, आलोक सेठ सहित आदि उपस्थित रहें।