Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

इरान में फंसी महिला सुरक्षित लौटी अपने वतन, व्यक्त किया आभार

परिवार में मिलने के बाद दोनों तरफ से छलक उठे आंसूजौनपुर। इरान में फंसी जौनपुर की फरीदा सरवत जब अपने परिवार से मिलीं तो...
Homeअपना जौनपुरभारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ने किया रंगोत्सव कार्यक्रम

भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ने किया रंगोत्सव कार्यक्रम

जौनपुर धारा,जौनपुर। रंगोत्सव के पावन पर्व होली पर भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ने शहर के एक लॉन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। जहां आये अतिथियों, विभिन्न संगठनों एवं व्यापारियों को जिलाध्यक्ष विवेक सिंह सहित सभी पदाधिकारियों ने अबीर-गुलाल लगाकर आपस में प्रेम व भाईचारा बनाये रखने का संकल्प लिया। इस मौके पर ब्रज की प्रसिद्ध फूलों की होली हुई जहां सुप्रसिद्ध गायक अवनीन्द्र तिवारी एवं रानी सिंह ने पारम्परिक होली गीत प्रस्तुत किया। साथ ही गायक मनोज सोनी कोमल के जोगीरा ने व्यापारियों को होली में सराबोर कर दिया। इस दौरान पर अतिथि के रूप में मौजूद गिरीश चन्द्र यादव राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार, कृपाशंकर सिंह, पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह समारोह में सम्मिलित होकर सभी को होली की बधाई दी। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष विवेक सिंह सहित पूरी कार्यकारिणी ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री रविन्द्र त्रिपाठी ने कार्यक्रम में सभी को होली की बधाई देते हुये कहा कि व्यापार मण्डल द्वारा इस तरह का आयोजन हर वर्ष होना चाहिए। जिससे आपसी सद्भाव का माहौल बना रहे। कार्यक्रम संयोजक/महामंत्री आशीष चौरसिया, सह संयोजक अमित वैश्य, संजय जायसवाल और कार्यक्रम प्रभारी धीरज गुप्ता रहे। इस अवसर पर जिला संयोजक शंशाक सिंह रानू, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह िंरकू, रवि अग्रहरि, विमल सिंह, युवा जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता, नगर युवा अध्यक्ष अमित जायसवाल, नगर युवा महामंत्री योगेश साहू, जयकिशन साहू, अजीत सोनकर, रूप नारायण माली, संतोष साहू, मो.दानिश, विपुल सिंह, मो.सिराज सहित तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल की जलालपुर इकाई अध्यक्ष अभिषेक अग्रहरि, गौराबादशाहपुर इकाई के अध्यक्ष धर्मेन्द्र साहू सहित पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री मनीषदेव मंगल ने किया। समारोह में व्यापार मण्डल की तरफ से देवेश वैश्य, धर्मेन्द्र सिंह, राजकुमार कश्यप, संतोष साहू, दिलीप साहू, संजीव साहू, अभिषेक बैंकर, मो.बिस्मिल्लाह, रोहित सेठ, दिलीप जायसवाल, ध्रुव जायसवाल, विनोद ओमर, राज केसरी, राकेश जायसवाल, मनोज विश्वकर्मा, अनिल हरलालका, विपिन अग्रवाल, अनिल सेठ, मनोज विश्वकर्मा, विजय केडिया, राजू जायसवाल, शिव कुमार गुप्ता, धनश्याम गुप्ता, नीरज विश्वकर्मा, महेश साहू, दीपक केडिया, विष्णु सहाय, अनुज वर्मा, विनोद सेतिया, रमन हरलालका, रितेश साहू के अलावा शहर के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आये अतिथियों के प्रति धन्यवाद एवं आभार जिला महामंत्री आशीष चौरसिया ने किया।

Share Now...