जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा का ऐतिहासिक भादो छठ का मेला एक दिन पूव& रविवार को लगेगा और इस दिन हजारों श्रद्धालु प्राचीन तालाब सूरजकुंड में डुबकी लगाते हैं। जगह-जगह दुकानें सजने लगी हैं विभिन्न वाहनो की कंपनियों ने स्टाल भी लगाए जायेंगे। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गतिविधियां बढ़ा दी है। सरायख्वाजा का साप्ताहिक भादो छठ मेला लगता है और मुख्य मेला छठ के दिन रविवार को लगता है। इस दिन श्रद्धालु व चम& रोगी प्राचीन तालाब सूरजकुंड में स्नान ध्यान कर सूय& को जल अपि&त करते हैं। वषो& से चली आ रही मान्यता है कि सूरजकुंड में नहाने से सभी चम& रोग दाद खाज खुजली सफेद दाग आदि रोग ठीक होते हैं। सूरजकुंड की साफ सफाई अजय सिंह खच&ू ने करवा दिए है। खेती किसानी कृषि यंत्रों के लिए जाना जाने वाला यह मेला 3 किलोमीटर के प्रति में जौनपुर-शाहगंज माग& पर लगता है। जहां दुकानें सजने लगी हैं। लकड़ी के बने सामान व लोहे की बने कृषि यंत्रों की दुकानें सजने लगी हैं। कृषि विभाग द्वारा मेल में विभिन्न कम्पनियों के ट्रैक्टर चार पहिया वाहन जनरेटर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के स्टाल भी लगा दिए गए हैं। झूला खिलौने की दुकाने भी सज रही है। तरह-तरह की मिठाइयों के दुकान भी सजने लगी हैं गुड की जलेबी के लिए महशूर मेला में इसके स्टाल भी लगेंगे क्षेत्रीय कलाकार भी अपने कला का प्रदश&न करने के लिए अपने स्टेज लगा दिए हैं। ग्राम प्रधान रैना संतोष सिंह ने मेले की व्यवस्था को देखते हुए जगह-जगह सड़कों की पटरियो की साफ सफाई करवा दी और मेले में किसी तरह की गङबङी ना हो इसके लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। पुलिस प्रशासन भी पहले से तैयारी कर ली है। मेले के दिन रूट डायवज&न कर दिया जाएगा।
― Advertisement ―
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान
जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
भादो छठ मेला के एक दिन पूर्व सजी कृषी यन्त्रो की दुकानें



