Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों और जनपद में चल रही निर्माणाधीन...
Homeअपना जौनपुरभाजयुमो ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर किया रक्तदान

भाजयुमो ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर किया रक्तदान

जौनपुर धारा, जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयुष्मान भवः योजना के अन्तर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिव्यांशु सिंह के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पीएम मोदी के 73वें जन्मदिवस के अवसर पर आज भाजयुमो जौनपुर के द्वारा शिविर में जिले के सभी मंडलों के 82 युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। जिसमें इंडियन मेडिकल एशोसियेसन जौनपुर में 28यूनिट, बदलापुर में 33यूनिट, शाहगंज में 21यूनिट ब्लड डोनेट किया गया। इण्डियन मेडिकल एसोशियेशन जौनपुर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक डॉ.हरेंद्र सिंह व सुरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा अशोक श्रीवास्तव, धनंजय सिंह उपस्थित रहे। वहीं बदलापुर में मुख्य अतिथि रमेश मिश्रा विधायक बदलापुर एवं भाजपा महामंत्री सुनील तिवारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, डा.हरेन्द्र सिंह, बदलापुर के विधायक रमेश मिश्रा ने अपने विचारों को व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान से कितने व्यक्तियों को एक नया जीवन मिलता है। किसी के रक्तदान करने से किसी और के घर में खुशी की सौगात आती है। परन्तु विश्व के इस सबसे बड़े लोकतंत्र भारत देश में अभी भी बहुत से लोग यह समझते हैं कि रक्तदान से शरीर कमज़ोर हो जाता है। रक्तदान करने से कई बीमारी होने लगती है। रक्तदान करने वालों में जिलाध्यक्ष भाजयुमो दिव्यांशु सिंह, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय सरोज, अजय यादव, विजय कश्यप, अभिषेक सिंह परमार, अंशुमान सिंह गोल्डी, अभिषेक सिंह मोनू, प्रशान्त सिंह मोहित, सचिन तिवारी, नीरज मौर्य, श्रवण सिंह, राजकेशर सिंह, अरुण यादव, वंस श्रीवास्तव, सचिन सेठ, मनीष राघव, रूपेश गुप्ता मोनू, सशिकांत पांडेय, विनय साहू, आशुतोष सिंह, देव आनंद सिंह, आशीष अग्रहरी, शुग्रजीत आर्य, सूरज अग्रहरि, अजीत सोनी सतिह आदि लोग रहें।

Share Now...