जौनपुर धारा,सिकरारा। पुलिस ने भाजपा जिलामंत्री प्रमोद यादव हत्याकांड का खुलासा शनिवार को कर दिया। मृतक के परिजनों ने जिस पर हत्या का आरोप लगाया था, उन्हीं पर पुलिस ने हत्या का आरोप सिद्ध किया है। पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के मुताबिक सिकरारा विकास खण्ड के बोधापुर गांव निवासी भाजपा के जिलामंत्री प्रमोद कुमार यादव की हत्या के मुख्य आरोपी प्रधानपति को पुलिस ने शुक्रवार की रात रीठी गड़हरा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। घटना को अंजाम देने वाले तीनों बदमाश फरार है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्या की असल वजह क्या है। पुलिस की माने तो तहरीर में चुनावी रंजिश में हत्या किए जाने की बात है। जिला मंत्री प्रमोद कुमार यादव सात मार्च को अपने घर से कार चलाते हुए पार्टी कार्यालय पर जा रहे थे। दिन में करीब दस बजे वह घर से चार सौ मीटर दूर मुख्य सड़क पर पहुंचे थे कि बाइक सवार बदमाशो ने शादी का कार्ड देने के बहाने रोक लिया। मौके पर गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक के भतीजे की तहरीर पर एक चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। थानाध्यक्ष सिकरारा राजाराम द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रधान पति विजय कुमार यादव निवासी ग्राम विशुनपुर व ग्राम सीठापुर को रीठी गड़हरा पुल के पास से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
― Advertisement ―
पंचायत भवन पर वन विभाग द्वारा लगाया गया ग्रीन चौपाल
केराकत। स्थानीय क्षेत्र के अंतर्गत छितौना गांव स्थित पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान ममता यादव की अध्यक्षता में वन विभाग की टीम द्वारा "ग्रीन...
भाजपा जिला मंत्री प्रमोद यादव हत्याकांड का खुलासा

Previous article